scriptदो करोड़ कोरोना टेस्टिंग करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश | UP Becomes first state in india to conduct two crore Covid testing | Patrika News

दो करोड़ कोरोना टेस्टिंग करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

locationलखनऊPublished: Dec 05, 2020 07:20:40 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में अब तक 2 करोड़ 1 लाख 28 हजार 312 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है

Yogi

Yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कोरोना से जंग के बीच प्रदेश के नाम और कीर्तिमान जुड़ गया है। सूबे में अब तक दो करोड़ से अधिक कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। हालांकि, इससे पहले भी एक करोड़ की कोरोना टेस्टिंग करने वाला पहला राज्य भी उत्तर प्रदेश ही था। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 1 लाख 66 हजार 938 कोरोना सैंपल्स की जांच करते ही यूपी दो करोड़ से अधिक कोरोना टेस्टिंग करने वाला राज्य बन गया। प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 1 लाख 28 हजार 312 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। जो किसी भी राज्य में किये गये टेस्ट से कहीं ज्यादा हैं।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मार्च से अब तक कोरोना से कुल 7900 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि अब तक कोरोना से 5,22,866 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिकवरी रेट 94.5 फीसदी और मृत्युदर 1.428 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के 22 हजार 245 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 10 हजार 450 मरीज होम आइसोलेशन हैं, जबकि 2117 मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1335165594497241088?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो