UP BJP की नई टीम में 50% से ज्यादा पिछड़े-दलित, आखिर क्या है इसके मायने?
लखनऊPublished: Mar 26, 2023 03:40:40 pm
UP BJP New team: नगर निगम और 2024 के लोकसभा चुनाव में जुटी BJP ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है।
आखिरकार लंबे समय के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी संगठन ने अपने पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया। बहुप्रतिक्षित इस लिस्ट में जहां कई पुराने नेताओं को फिर से जगह मिला है। वहीं, कई नेताओं को बाहर जाना पड़ा हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लिस्ट में पिछड़ों और दलितों का खास ख्याल रखा गया है।