scriptमहेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मायावती पर किया पलटवार, दिया बड़ा बयान | up bjp president mahendra nath pandey statement on mayawati | Patrika News

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मायावती पर किया पलटवार, दिया बड़ा बयान

locationलखनऊPublished: Sep 16, 2018 05:46:34 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

मायावती के बयान पर महेन्द्र नाथ पाण्डेय का पलटवार, कही एेसी बात हो गई सबकी बोलती बंद
 

bsp supremo mayawati

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मायावती पर किया पलटवार, दिया बड़ा बयान

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा। इसके जवाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि मायावती ने बीजेपी से अपना नाता खुद तोड़ा है। दूसरी बार भी जब बीजेपी के सहयोग से सीएम बनी तो उसका सहीं उपयोग नहीं कर सकीं। मायावती ने बीजेपी की भावनाओं का कभी सम्मान नहीं किया। जनता ने जवाब दिया है, दो चुनाव में उनकी हार हुई। उन्होंने आगे कहा कि मायावती ने कांशीराम जी के साथ भी अंतिम समय में ऐसा काम किया जो कांशीराम जी का परिवार नहीं भूला है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी रिश्तों का सम्मान करती है। मायावती जी को बहन बनाया तो उनका मान रखा, लेकिन बुआ…बबुआ पार्टी वाले लोगों से उनका रिश्ता कैसे रहेगा ये वो जाने। जो अपने पिता और चाचा से रिश्तों को भुला चुके हैं। वो दूसरों के साथ क्या रिश्ता निभाएगा।
जायसवाल समाज के लिए बोले

जायसवाल समाज को लेकर महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मैं देख रहा हूं, जायसवाल समाज का ये बहुत ही विलक्षण कार्यक्रम है। इधर भी जायसवाल, उधर भी जायसवाल है।आपको आपके पूर्वजों का अतीत बताने, मैं आपके बीच आया हूं। बीजेपी आज बहुत बड़ी पार्टी है। विभिन्न देश के हिस्सों में जायसवाल मौजूद है। जायसवाल समाज ने पार्टी को गांव-गांव और गली-गली पहुंचाने का काम किया है। कभी एक आध विधायक होते थे, आज तो विधायक ही विधायक हैं। इस प्रदेश में जब इमरजेंसी लगी। तो सत्याग्रह किया गया, उसमें आंकड़े निकाले जाये तो उसमें जायसवाल सबसे आगे था। आज पार्टी को बनाने और बढ़ाने में आपका सहयोग रहा है।
उन्होंने कहा कि आज जायसवाल समाज के गौरव को बढ़ाने का काम बीजेपी ने किया है। जायसवाल आज बीजेपी की मुख्य रीढ़ है। किसी सरकार ने जायसवाल समाज का ध्यान नहीं दिया। अनुपमा जी आज मंत्री हैं, अंजू जी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया। हमारी सरकार जनता की सरकार है। यूपी के विकास का नया पैमाना सीएम योगी लिख रहे हैं। पहले सरकार कुछ लोगों की होती थी। आज सरकार आम जनता की पूर्ति कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो