scriptUP BOARD EXAM-2018 विज्ञान वर्ग के लिए अलग होगा अंग्रेजी और हिंदी का प्रश्नपत्र | up board exam 2018 different papers of hindi english | Patrika News

UP BOARD EXAM-2018 विज्ञान वर्ग के लिए अलग होगा अंग्रेजी और हिंदी का प्रश्नपत्र

locationलखनऊPublished: Dec 20, 2017 10:50:05 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी 2018 में होने वाले अंग्रेजी और हिंदी विषय के पेपर का पैटर्न बदल जाएगा।

up board

लखनऊ. यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी 2018 में होने वाले अंग्रेजी और हिंदी विषय के पेपर का पैटर्न बदल जाएगा। हालांकि पेपर का सिलेबस वही रहेगा लेकिन अब अंग्रेजी और हिंदी के दो अलग प्रश्नपत्र होंगे। इससे पहले यूपी बोर्ड के इंटर के कला, विज्ञान, वाणिज्य, व्यावसायिक और बाकि सभी वर्गों के लिए अंग्रेजी प्रश्नपत्र का एक ही पेपर आता था लेकिन अब दो पेपर आएंगे। अब विज्ञान वर्ग के लिए अंग्रेजी का पेपर अलग होगा और बांकि के विषयों के लिए अलग पेपर होगा।

हिंदी के पेपर भी होगा बदलाव

इस बदलाव के साथ हिंदी वर्ग के पेपर में भी बदलाव किया गया है। पहले हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा एक ही दिन होती थी। अब इनके पेपर भी अलग-अलग होंगे।

गैर विज्ञान वर्ग के छात्रों को होगी आसानी

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि गैर विझान वर्ग के छात्रों को अंग्रेजी प्रश्नपत्र हल करने में ज्यादा दिक्कत न हो। गैर विझान वर्ग के छात्रों के लिए अंग्रेजी का पेपर कठिन हो जाता है।

भीड़ कम करने के लिए लिया गया ये फैसला

शिक्षकों के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ये बदलाव विद्यार्थियों की भीड़ को कम करने के लिए किया गया है। हर साल हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सभी वर्ग के छात्र एक साथ थे। मगर विझान और अन्य वर्ग के छात्रों के लिए अलग परीक्षा होगी। इससे पहले की तरह भीड़ नहीं उमड़ी होगी।

स्कीम को अच्छी तरह से पढ़ने के दिए निर्देश

छात्रों को इस बात का डर भी सता सकता है कि ऐसे बदलाव से प्रश्नपत्र बदले जाने का डर है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा अलग-अलग दिन होगी। अधीक्षकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कौन सी परीक्षा में किस पैकेट को खोलना है। पैकेट खोलने से पहले स्कीम को अच्छी तरह से पढ़ने का निर्देश दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो