scriptUP Board: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद मनाएगा शताब्दी समारोह | UP Board will celebrate shatabdi samaroh after 10th 12th board results | Patrika News

UP Board: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद मनाएगा शताब्दी समारोह

locationलखनऊPublished: Jun 21, 2021 11:55:12 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

UP Board will celebrate shatabdi samaroh after 10th 12th board results-यूपी बोर्ड (UP Board) 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने के बाद शताब्दी समारोह मनाएगा। समारोह के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी।

UP Board

UP Board

लखनऊ. UP Board will celebrate shatabdi samaroh after 10th 12th board results. यूपी बोर्ड (UP Board) 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने के बाद शताब्दी समारोह मनाएगा। समारोह के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ई टेंडर के माध्यम से उपलब्धियों पर एक डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। प्रचार प्रसार के लिए फेसबुक और सोशल मीडिया एक्सपर्ट की भी सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए पोर्टल भी विशेषज्ञ की मदद से तैयार किया जाएगा। शताब्दी समारोह के लिए प्रमुख लोगों से कविताएं भी बुलवाई जाएंगी। कुल मिलाकर यह समारोह भव्य स्तर पर आयोजित कराया जाएगा। फिलहाल पूरा फोकस 56 लाख से अधिक छात्र छात्राओं का परिणाम घोषित करना और सबको संतुष्ट करना है।
कुमार विश्वास और मनोज मुन्तसिफ से तैयार कराएंगे कविता

शताब्दी समारोह के लिए कुमार विश्वास और अमेठी के मनोज मुन्तसिफ से संपर्क कर कविताएं भी तैयार कराई जाएंगी। स्कूल स्तर पर पुरा छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। किस स्कूल से कौन जज, डॉक्टर, अफसर, वकील, उद्योगपति बना इसकी सूचना जुटाई जा रही है। बच्चों को मोटिवेट करने वाले शिक्षकों की सूची बनाई जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी। समारोह का समापन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कराने की योजना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो