scriptयूपी की आठ सीटों पर उप चुनाव डेट पर 29 की निर्वाचन आयोग की बैठक में लगेगी मुहर | UP by-election date to be announced on 29 september | Patrika News

यूपी की आठ सीटों पर उप चुनाव डेट पर 29 की निर्वाचन आयोग की बैठक में लगेगी मुहर

locationलखनऊPublished: Sep 25, 2020 04:29:33 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने बिहार विधानाव के तारीखों की कगोषणा कर दी है। 29 सितंबर को यूपी के लिए भी घोषणा की जाएगी।

यूपी की आठ सीटों पर उप चुनाव डेट पर 29 की निर्वाचन आयोग की बैठक में लगेगी मुहर

यूपी की आठ सीटों पर उप चुनाव डेट पर 29 की निर्वाचन आयोग की बैठक में लगेगी मुहर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने बिहार विधानाव के तारीखों की कगोषणा कर दी है। 29 सितंबर को यूपी के लिए भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि उपचुनाव को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है। इसके अलावा कोरोना की वजह से इस बार का चुनाव थोड़ा अलग होगा। जिन आठ सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें दो सीटें जौनपुर की मल्हनी व रामपुर की स्वार सपा की सिंटिंग सीट है। बाकी छह भाजपा की सिटिंग सीट है। दो सीट तो प्रदेश सरकार के मंत्रियों की मृत्यु हो जाने के कारण खाली हुईं हैं।
पांच सीटें विधायकों के निधन से हुई खाली

यूपी में उपचुनाव की आठ में से पांच सीटें निर्वाचित विधायकों के निधन से खाली हुई है। ये सीटें हैं घाटमपुर (कानपुर), मल्हनी (जौनपुर), बुलंदशहर सदर, देवरिया सदर, नौगावां सादात (अमरोहा)। इन सीटों पर कमला रानी वरुण (भाजपा), पारसनाथ यादव (सपा), वीरेंद्र सिरोही (भाजपा), जन्मेजय सिंह (भाजपा) और चेतन चौहान (भाजपा) विधायक थे, जिनका निधन हो चुका है।
इन सीटों पर भी होने हैं उपचुनाव

उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर उपचुनाव होना है। यह विधानसभा सीट 2017 में चुनाव जीते कुलदीप सिंह सेंगर की सजायाफ्ता होने के कारण उनकी सदस्यता चली गई। वे दुष्कर्म के आरोप में जेल में कैद हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने के बाद टूंडला विधानसभा सीट खाली हुई है। इस बार उनकी बेटी डॉ. सलोनी बघेल ने उपचुनाव के लिए आवेदन किया है। टूंडला में एसपी सिंह बघेल की सक्रियता से अन्य दावेदारों की नींद उड़ी हुई है। उधर, जबकि गलत दस्तावेज लगाने पर आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता रद्द होने से रामपुर की स्वार सीट खाली हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो