scriptयूपी कैबिनेट विस्तार में इन बिरादरियों पर है खास फोकस, यहां देखें संभावित नए मंत्रियों की लिस्ट, इन्हें मिलेगा प्रमोशन | UP cabinet expansion know each minister detail | Patrika News

यूपी कैबिनेट विस्तार में इन बिरादरियों पर है खास फोकस, यहां देखें संभावित नए मंत्रियों की लिस्ट, इन्हें मिलेगा प्रमोशन

locationलखनऊPublished: Aug 21, 2019 12:08:22 am

Submitted by:

Abhishek Gupta

बुधवार को योगी के कैबेनिट विस्तार होना तय है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इनकी आधिकारिक जानकारी दी.

UP cabinet

UP cabinet

लखनऊ. बुधवार को यूपी कैबेनिट विस्तार होना तय है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी, जिसके बाद से कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों की छटनी, उसमें शामिल होने वाले नए चेहरों को लेकर चर्चा तेज है। लेकिन इसमें यह बात तय कि कैबिनेट विस्तार में करीब 15 नए चेहरे शामिल होंगे। वहीं कुछ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रमोशन हो सकता है। संघ और यूपी सरकार के नेताओं में मंगलवार को मीटिंग हुई जिसमे सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्श स्वतंत्र देव सिंह शामिल रहेे। इसी बीच खबर है कि निम्न चेहरों का मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलना लगभग तय हैं। लिस्ट से मालूम पड़ रहा है कि योगी सरकार ने 2022 चुनाव के मद्देनजर कई बिरादरियों पर खास फोकस किया है।
नीलिमा कटियार: नीलिमा कटियार कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा से भाजपा विधायक है व ओबीसी का एक प्रमुख चेहरा हैं। उनकीमां प्रेमलता कटियार चार दशकों से भाजपा से जुड़ी हैं और पिछड़ी जाति के मतदाताओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
विद्यासागर सोनकर- भाजपा के एमएलसी विद्यासागर सोनकर दलित समाज से हैं। वह जौनपुर के रहने वाले हैं व लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। संभावित मंत्रियों की लिस्ट में इनका नाम चर्चा में हैं।
सतीश द्विवेदी: इटावा विधानसभा (सिद्धार्थनगर) से युवा विधायक सतीश द्विवेदी पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के वरिष्ठ नेता व तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को हराया था व विधानसभा पहुंचे। मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री बनाकर इनाम दिया जा सकता है।
कपिल देव अग्रवाल: मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा से बीजेपी विधायक कपिल देव अग्रवाल को बुधवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में मंत्री बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- शिवपाल की पार्टी के साथ-साथ बसपा को लगा जोरदार झटका, इन बड़े नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
Ashok Kataria
अशोक कटारिया: गुर्जर समाज से अब तक योगी कैबिनेट में किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है। और भाजपा एमएलसी अशोक कटारिया पहले मंंत्री बन सकते हैं। वे गुर्जर बिरादरी से हैं। गुर्जरों की पश्चिमी यूपी में अच्छी खासी आबादी है।
उदयभान सिंह: योगी कैबिनेट में उदयभान सिंह को जगह मिल सकती है। वह फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं और पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह दयालबाग विधानसभा सीट से भी विधायक रह चुके हैं।
अनिल शर्मा: बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अस्वस्थ के बावजूद मुलायम सिंह यादन पहुंचे सपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात
संजीव राजा: अलीगढ़ शहर विधानसभा से बीजेपी विधायक संजीव राजा को बुधवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाया जा सकता है।

दल बहादुर कोरी: रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से विधायक दल बहादुर कोरी को मंत्री बनाए जाने की चर्चमा है। वह पहले भी बीजेपी शासन में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में में वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के काफी करीबी माने जाते हैं।
आशीष पटेल: अपना दल के एमएलसी आशीष पटेल भी मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हो सकते है

इनका हो सकता है प्रमोशन-

सुरेश राणा: योगी कैबिनेट में सुरेश राणा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
Suresh Rana
महेंद्र सिंह: राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है।

उपेंद्र तिवारी: उपेंद्र तिवारी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
अनिल राजभर: अनिल राजभर को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो