लखनऊ

‘रामधुन’ गाकर राजबब्बर ने की ‘मिशन 2019’ की शुरुआत, इस प्लान से है दिल जीतने की कोशिश

यूपी कांग्रेस ने मिशन 2019 की शुरूआत कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को प्रभात फेरी अभियान की शुरुआत की।

लखनऊSep 25, 2018 / 03:35 pm

Prashant Srivastava

‘रामधुन’ गाकर राजबब्बर ने की ‘मिशन 2019’ की शुरुआत, इस प्लान से है दिल जीतने की कोशिश

लखनऊ. यूपी कांग्रेस ने मिशन 2019 की शुरूआत कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को प्रभात फेरी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम धुन गाते हुए कई किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपल्क्षय में कांग्रेसियों ने 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रभात फेरी निकालने का फैसला लिया है। सोमवार को राज बब्बर ने राजाजीपुरम स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेक कर इस अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार से शुरू ये अभियान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता रोज प्रभात फेरी निकालेंगे। इस दौरान सभी नेता रामधुन गाते हुए जनता तक महात्मा गांधी का संदेश पहुंचाएंगे।
 

बता दें सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस यूपी में बड़ी जीत के लिए लगातार नए-नए प्लान बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के नेता और वर्कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश देने के लिए गली-गली ‘रामधुन’ गाएंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितंबर से शुरू यह अभियान एक अक्टूबर तक चलेगा। माना जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से महात्मा गांधी की जयंती पर कई प्रोग्राम चलाकर जनता के बीच बने रहने की कवायद के बीच अब कांग्रेस ने अपनी पैठ मजबूत करने के लिए यह रणनीति अपनाई है।
गांधी प्रतिमा पर एकत्र होंगे कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर शपथ लेते हैं कि हम प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बापू के बताए हुए सत्य, अहिंसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सहिष्णुता और सौहार्द को बनाये रखेंगे। हम बापू के सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धान्त पर अडिग रहते हुए भारत को स्वावलम्बी व प्रगतिशील बनाने की दिशा में सतत् प्रयासरत रहेंगे।’’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी के साथ चिट्ठी में वर्करों से आग्रह किया गया है कि वह दो अक्टूबर को बापू के जन्मदिन के मौके पर सभी जिलों में गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर उनकी विचारधारा पर चलने की शपथ लेंगे।
 

 

राजबब्बर ने ट्वीट किया

रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम
ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान

रामधुन गाकर प्रभातफेरियों के ज़रिए हम जनता तक बापू का संदेश फिर पहुंचाएंगे। देश में जैसे हालात बनाने की कोशिश सरकार कर रही है, उससे देशवासियों सचेत करना ज़रूरी है।
 

कई नेताओं ने जॉइन की कांग्रेस

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में काफी संख्या में लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन किया है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सैकड़ों लोगों की कांग्रेस में ज्वाइनिंग कराई।
सदस्यता कार्यक्रम में राज बब्बर का सिद्धार्थ नाथ सिंह के बयान पर पलटवार किया । उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ नही बचा, जितना बज सकते हैं बजने दो
उनका चौकी दार चोर साबित हों चुका है। कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की उपस्थिति में बीएसपी के नेता मृत्युंजय व उनकी टीम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई।.
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.