script

रोडवेज बस पर सवार होकर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, लिया चार्ज

locationलखनऊPublished: Oct 11, 2019 02:43:39 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को रोडवेज बस से कुशीनगर से लखनऊ पहुंचे

रोडवेज बस पर सवार होकर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, लिया चार्ज

रोडवेज बस पर सवार होकर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, लिया चार्ज

लखनऊ. कांग्रेस (Congress) के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) शुक्रवार को रोडवेज बस से कुशीनगर से लखनऊ पहुंचे। लखनऊ मे अजय कुमार लल्लू का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ पहुंचे अजय कुमार लल्लू ने पॉलिटेकेनीक चौराहे से रोडशो करते हुए हजरतगंज पहुचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया।
रोडवेज बस पर सवार होकर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, लिया चार्ज
राज बब्बर ने कार्यक्रम से बनाई दूरी

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के पदभार ग्हण में यूपी कांग्रेस के वरिषठ नेता पीएल पुनिया, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मौजूद रहीं। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कार्यक्रम से दूरी बनाई।
कौन हैं अजय कुमार लल्लू

अजय कुमार लल्लू कुशीनगर जिले की तमकुही सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। साल 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे तब उन्होंने भाजपा के नंद किशोर मिश्रा को 5860 वोटों से हराया था। 2017 में अजय ने भाजपा के जगदीश मिश्रा को 18 हजार 114 वोटों से मात दी। उनकी इसी सफलता को देखते हुए उन्हें विधानसभा मे कांग्रेस विधायक दल का नेता भी चुन गया और अब अध्यक्ष बनाया गया है। अजय कुमार लल्लू को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। वे प्रियंका के साथ कई आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो