scriptकांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा | UP Congress party woman chief Partima Singh resigned | Patrika News

कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

locationलखनऊPublished: Jan 26, 2018 09:11:25 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

प्रतिमा सिंह ने कहा- अब यह जिम्मेदारी किसी और को भी सौंपी जानी चाहिए।
 

 Partima Singh resigned

Partima Singh resigned

लखनऊ. लगता है यूपी कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राहुल गांधी को भले ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है, उसके बाद भी यूपी कांग्रेस में मजबूत अभी नजर नहीं आ रही है। यूपी कांग्रेस में संकट के बादल अभी छंटे नहीं हैं। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ी कांग्रेस पार्टी हाशिए पर चली गई तो वहीं निकाय चुनाव में भी हालत बदतर रही। इसी बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला विंग को संभाल रहीं प्रतिमा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
करीब ढाई वर्ष पहले 2015 में प्रतिमा सिंह को कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को सौंप दिया है
प्रतिमा सिंह ने कहा कि अब यह जिम्मेदारी किसी और को भी सौंपी जानी चाहिए। प्रतिमा सिंह ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को सौंप दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में प्रतिमा सिंह ने इस्तीफा देने का कारण निजी वजह को बताया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अब वह पार्टी के दिए को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं, इसलिए वो अपने पद से त्यागपत्र दे रही हैं।
अलीगढ़ की रहने वाली प्रमिता सिंह ने इस्तीफा देने पर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी थी उसको अच्छे तरीके से निभाया है। संगठन में और लोगों को मौका मिलना चाहिए ताकि संतुलन बना रहे। प्रतिमा सिंह ने अपने इस्तीफे की कापी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद को भी भेज दी है।
चुनाव दर चुनाव कमजोरी होगी कांग्रेस

यूपी में कांग्रेस चुनाव दर चुनाव कमजोर होती जा रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली थी, कांग्रेस को यूपी के 80 सीटों में से केवल दो ही सीटें मिली थीं। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भी कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ, कांग्रेस को 403 सीटों में से केवल 07 सीटों ही मिल सकीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो