scriptजहाज और एसी ट्रेन से नहीं, बस से आए कांग्रेस अध्यक्ष, ये थी वजह | up congress president ajay kumar lallu in lucknow | Patrika News

जहाज और एसी ट्रेन से नहीं, बस से आए कांग्रेस अध्यक्ष, ये थी वजह

locationलखनऊPublished: Oct 11, 2019 05:52:24 pm

Submitted by:

Anil Ankur

-लल्लू के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी-निवर्तमान अध्यक्ष राजबब्बर नहीं पहुंचे कार्यक्रम में

Ajay Kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

लखनऊ. प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को लखनऊ आए। उनके स्वागत में पूरे शहर को कांग्रेसियों ने सजाया। जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए और लखनऊ आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने पार्टी कर्यालय पहुंच कर पद ग्रहण किया और कहा कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा। यूपी में जनता भाजपा सरकार की ज्यादतियों से कराह रही है। अब उत्तर प्रदेश कीधरती पर कांग्रेस का झंडा बुलंद होगा।
बस नए अध्यक्ष ने आकर दी आम आदमी होने की नसीहत

आम तौर पर कोई भी नेता जब बड़ी जिम्मेदारी पाता है तो वह ऐसी ट्रेन या फिर हवाई जहाज से लखनऊ आता है। इस परम्परा को तोड़ते हुए नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार बस से राजधानी पहुंचे। उनका स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से किया। पॉलीटेक्निक चौराहे से जुलूस के साथ उन्हें पार्टी कार्यालय लाया गया। पूरे रास्ते भी उनका भव्य स्वागत किया गया। रास्ते में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। कांग्रेसी अजय कुमार लल्लू जिंदाबाद, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
सात अक्तूबर को हुई थी अध्यक्ष बनाने की घोषणा

कांग्रेस पार्टी द्वारा लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा सात अक्टूबर को की गई थी। उस समय वह अपने क्षेत्र तमकुहीराज में थे। अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के लिए वे कारों के लंबे काफिले के बजाय गोरखपुर से बस से लखनऊ आए। नए अध्यक्ष के पद ग्रहण कार्यक्रम में राजबब्बर नहीं आए। उनका एक पत्र जरूर सर्कुलेट किया गया। जिसमें लिखा था कि वह इस भव्य कार्यक्रम में आना चाहते थे, लेकिन व्यस्तताओं के कारण नहीं पहुंच पाए हैं। पार्टी मुख्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ पहुंचने के बाद अजय कुमार लल्लू ने बाबा साहब आंबेडकर, महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो