scriptलोकतंत्र व संविधान की हत्या करने पर उतारू सरकार : अजय कुमार लल्लू | up congress president ajay kumar lallu targets up government | Patrika News

लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने पर उतारू सरकार : अजय कुमार लल्लू

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2020 02:10:22 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर दमनचक्र चला रही है

लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने पर उतारू सरकार : अजय कुमार लल्लू

सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर दमनचक्र चला रही है।

लखनऊ. यूपी बीजेपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत हो गई है। मामले में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. सुखदेव के पुत्र व कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कियोगी सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने पर उतारू है। सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर दमनचक्र चला रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी से सरकार के दलित विरोधी होने का एक बड़ा कारनामा फिर से प्रदेश की जनता के सामने सार्वजनिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने की कार्यवाही अत्यन्त घृणित और निन्दनीय है। योगी सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने पर उतारू है। सरकार अपनी विफलताओं केा छुपाने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर दमनचक्र चला रही है।
डटकर मुकाबला करेंगे
अजय लल्लू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं, बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, लूट, डकैती की जघन्य घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए वह अपने विरोधी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लाद रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के दमनचक्र और फर्जी मुकदमों से कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं डरेंगे और डटकर मुकाबला करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो