scriptकांग्रेस सेवादल में हुए बड़े फेरबदल, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी | UP congress sevadal sangathan changes | Patrika News

कांग्रेस सेवादल में हुए बड़े फेरबदल, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

locationलखनऊPublished: Nov 02, 2018 07:32:15 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

कांग्रेस सेवादल में हुए बड़े फेरबदल, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

gg

कांग्रेस सेवादल में हुए बड़े फेरबदल, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन में बदलाव हुए हैं। मुख्य संगठक डाॅ. प्रमोद कुमार पाण्डेय जी ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल में फेरबदल करते हुए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह जानकारी देते हुए यूपी कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी/संगठन मंत्री राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि सौंपे गये दायित्वों के तहत श्रीमती हसीना खातून को मध्य जोन का महिला संगठक, पूनम मिश्रा को पूर्वी जोन का महिला संगठक, विजय लक्ष्मी सिंह को पश्चिमी जोन का महिला संगठक, शोभा सिंह कटियार को बुन्देलखण्ड जोन का महिला संगठक नियुक्त किया गया है।
वहीं यूपी कांग्रेस सेवादल में यंग बिग्रेड का गठन किया गया है। जिसमें श्री हिमांशु धर द्विवेदी को पूर्वी जोन का संयोजक, संगीत तिवारी को बुन्देलखण्ड जोन का संयोजक, सुश्री कनिष्का रफेल को पश्चिमी जोन का महिला संगठक यंग ब्रिगेड बनाया गया है। विजय सिंह कुशवाहा को मुख्य प्रशिक्षक का दायित्व सौंपा गया है।प्रदेश के कुछ जनपदों में भी फेरबदल करते हुए जिला/शहर के अध्यक्षों/मुख्य संगठकों की नियुक्ति डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभार से की है जिसके तहत आर0के0 शर्मा को हाथरस, संजीव दीक्षित को सीतापुर शहर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष/मुख्य संगठक नियुक्त किया है इसी प्रकार वीरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को आजमगढ़, मोहम्मद महताब आलम को चन्दौली, मुकेश कौशिक को हापुड़, जयशंकर पाराशर को हाथरस का जिला अध्यक्ष/मुख्य संगठक नियुक्त किया है। इसी प्रकार मंजू मिश्रा एवं राकेश मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।
बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने प्रेस नोट जारी कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ने जारी बयान में कहा कि ‘बहुत हुई मंहगाई की मार-अबकी बार भाजपा सरकार’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग तबाह हो गया है। जहां पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस जूझ रहा था वहीं अब रसोई गैस के दामों में लगातार हुई वृद्धि से अब रही-सही कसर भी पूरी हो गयी है। आम जनता मंहगाई से त्रस्त है और केन्द्र की मोदी सरकार से निजात पाने के लिए कमर कस चुकी है। भारतीय जनता पार्टी को आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा अवश्य भुगतना पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो