scriptयूपी कांग्रेस कार्यालय की साझा रसोई में बनेगा जरूरतमंद के लिए खाना, जगह-जगह पहुंचाया जाएगा राशन | up congress started sajha rasoi in state to feed poor people | Patrika News

यूपी कांग्रेस कार्यालय की साझा रसोई में बनेगा जरूरतमंद के लिए खाना, जगह-जगह पहुंचाया जाएगा राशन

locationलखनऊPublished: Apr 06, 2020 03:36:13 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का दंश झेल रहे गरीबों व जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है

यूपी कांग्रेस कार्यालय की साझा रसोई में बनेगा जरूरतमंद के लिए खाना, जगह-जगह पहुंचाया जाएगा राशन

यूपी कांग्रेस कार्यालय की साझा रसोई में बनेगा जरूरतमंद के लिए खाना, जगह-जगह पहुंचाया जाएगा राशन

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का दंश झेल रहे गरीबों व जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उनकी पहल पर कोरोना लॉकडाउन के दौरान गरीबों तक खाना पहुंचाने के लिए यूपी कांग्रेस कार्यालय में साझा रसोई की शुरुआत की गई है।
ताकी कोई न रहे भूखा

प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला कमेटियां साझा रसोईघर संचालित कर रही हैं। रविवार से लखनऊ प्रदेश कार्यालय में भी रोसई घर संचालित किया गया है, ताकि कोई भूखा न सोए।
जगह-जगह पहुंचाया जाएगा खाना

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी के संकटकाल में आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह-जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कई जिलों में साझा रसोईघर चलाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो