लखनऊ

यूपी चुनाव से पहले एक करोड़ सदस्य बनाएगी क्रांग्रेस

पार्टी नताओं की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे 2022 के चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए गए वादों के बारे में मतदाताओं को अवगत कराएं। पार्टी दिन में दो बार अभियान की प्रगति की निगरानी करेगी।

लखनऊNov 24, 2021 / 04:43 pm

Prashant Mishra

लखनऊ. कांग्रेस 26 नवंबर से संविधान दिवस के मौके पर सदस्यता अभियान शुरू करेगी। पार्टी ने सदस्या अभियान में एक करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। जससे राज्य में पार्टी का आधार मजबूत किया जा सके। कांग्रेस ने लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से अधिक पांच सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है।

प्रियंका के वादों को जन-जन तक पहुंचाएंगे लोग
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस में अपना विश्वास जताया है और इस स्तर का सदस्यता अभियान पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। कांग्रेस लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करती रही है। कांग्रेस के पदाधिकारी गांवों में बैठकें करेंगे और भारतीय संविधान की प्रासंगिकता पर चर्चा करेंगे साथ ही लोगों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। पार्टी नताओं की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे 2022 के चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए गए वादों के बारे में मतदाताओं को अवगत कराएं। पार्टी दिन में दो बार अभियान की प्रगति की निगरानी करेगी।
चुनाव से पहले सक्रिय हैं प्रियंका

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कॉन्ग्रेस उत्तर प्रदेश में दोबारा से अपनी जमीन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव से पहले काफी सक्रिय नजर आ रही है। बीतें दिनों प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा कृषि कानून व खाद की किल्लत को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार को घेरने का काम किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगी थी। वहीं, अब इस बार समाजवादी पार्टी व कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। कांग्रेस एक करोड़ सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करना चाहती है।

Home / Lucknow / यूपी चुनाव से पहले एक करोड़ सदस्य बनाएगी क्रांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.