scriptUP Constable Results: कांस्टेबलों भर्ती परीक्षा परिणाम का वेसब्री से हो रहा इंतजार, ऐसे देख सकेंगे यूपी पुलिस का रिजल्ट | UP Constable Bharti Result date 2018 aur 2019 ki aise dekhain | Patrika News

UP Constable Results: कांस्टेबलों भर्ती परीक्षा परिणाम का वेसब्री से हो रहा इंतजार, ऐसे देख सकेंगे यूपी पुलिस का रिजल्ट

locationलखनऊPublished: Mar 04, 2019 06:35:39 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

साल २०१९ के मार्च माह में आ सकते हैं यूपी पुलिस की 49568 कांस्टेबलों भर्ती परीक्षा के परिणाम, जानें उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से कैसे देखें परिणाम
 

up police

UP Police

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी 2019 को हुई यूपी पुलिस में 49568 कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा के परिणामों का वेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपी पुलिस में 49568 कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा के परिणाम 28 फरवरी 2019 दिन गुरुवार को घोषित किए जाने थे लेकिन नहीं हो पाए। अब यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम मार्च माह में जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन अभी तक कोई विभाग द्वारा कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई हैं।

अक्टूबर 2018 में निकाली गई थी यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 के अक्टूबर माह में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 49568 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। जिसके परिणाम अब बहुत जल्द ही आने वाले हैं। जिसका 49568 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम आने के बाद सभी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा का परिणाम कैसे देखें

१. सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
२. इसके बाद सभी उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि भरनी होगी।
३. पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
४. इसके बाद आपका परिणाम आपके सामने आ जाएगा।
५. उम्मीदवार अपने परिणाम का प्रिंट आउट निकालकर अवश्य रख लें। जिससे आपको भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो