scriptडिफेंस एक्सपो-2020 के लिए रक्षा कंपनियों को 3,000 हजार एकड़ जमीन देगी योगी सरकार | up defense expo 2020 : cm yogi offeres land to defense companies | Patrika News

डिफेंस एक्सपो-2020 के लिए रक्षा कंपनियों को 3,000 हजार एकड़ जमीन देगी योगी सरकार

locationलखनऊPublished: Sep 10, 2019 05:04:45 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

लखनऊ में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक 11वें डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा- डिफेंस एक्सपो- 2020 में दुनिया की शीर्ष रक्षा कंपनियां लेंगी भाग

up defense expo 2020

डिफेंस एक्सपो 2020 के लिए लखनऊ में आयोजित रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी किये गये

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा कंपनियों को तीन हजार एकड़ के लैंड बैंक (जमीन) की पेशकश की है। डिफेंस एक्सपो 2020 के लिए शीर्ष समिति के सदस्यों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में उद्योग लगाने के लिए रक्षा कंपनियों की मदद करेगी। इस दौरान रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी किये गये।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो की तैयारियों के लिए दिल्ली में एक बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरडीओ और हिंदुस्थान एयरोनॉटिक्स के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
https://twitter.com/DefExpoIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
फरवरी में आयोजित होगा डिफेंस एक्सपो-2020
उत्तर प्रदेश में बने रहे डिफेंस कॉरिडोर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से लखनऊ में डिफेंस एक्सपो-2020 आयोजित किया जा रहा है। 5 फरवरी से 8 फरवरी तक 11वें डिफेंस एक्सपो का आयोजन राजधानी में किया जाएगा। इसमें दुनियाभर की शीर्ष रक्षा कंपनियां भाग लेंगी। एक्सपो की थीम ‘भारत-उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केंद्र’ होगी। इसमें सबसे ज्यादा फोकस रक्षा के डिजिटल रूपांतरण पर होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो