scriptUP Election 2022 : अपर्णा पर बोले अखिलेश यह मेरे घर का मामला, भाजपा चिंता न करे | UP Election 2022 Akhilesh Yadav statement on Aparna Yadav BJP joining | Patrika News

UP Election 2022 : अपर्णा पर बोले अखिलेश यह मेरे घर का मामला, भाजपा चिंता न करे

locationलखनऊPublished: Jan 17, 2022 03:59:23 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

(Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) यह हमारे परिवार का मामला है, घर की बात है। सब कुछ ठीक है। हम इसे सुलझा लेंगे। अखिलेश ने कहा-यूपी चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही है। इसके पहले रविवार को ही चाचा शिवपाल ने भी बहू अपर्णा को नसीहत देते हुए कहा था कि अपर्णा अभी सपा में ही रहें। पार्टी के लिए काम करें। फिर टिकट की उम्मीद करें।

जब पंडित बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण को सिखाया कथक

जब पंडित बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण को सिखाया कथक

लखनऊ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार की एकता को लेकर इस बार काफी सर्तक हैं। 2017 के चुनाव में चाचा शिवपाल यादव से अंर्तकलह ने सपा को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसलिए इस बार रविवार को सोशल मीडिया में जैसे ही परिवार की सदस्य अपर्णा बिष्ट यादव के भाजपा में शामिल होने से जुड़ी खबरें वायरल हुई अखिलेश सतर्क हो गए। ( UP Chunav 2022)उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा उनको हमारे परिवार की ज्यादा चिंता है लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह हमारे परिवार का मामला है, घर की बात है। सब कुछ ठीक है। हम इसे सुलझा लेंगे। अखिलेश ने कहा-यूपी चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही है। इसके पहले रविवार को ही चाचा शिवपाल ने भी बहू अपर्णा को नसीहत देते हुए कहा था कि अपर्णा अभी सपा में ही रहें। पार्टी के लिए काम करें। फिर टिकट की उम्मीद करें।
अपर्णा यादव ने क्या कह दिया ( UP Chunav 2022)

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा बिष्ट यादव। रविवार को खबर वायरल हुई कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इसके बाद से परिवार इस खबर से उपजे संकट के निदान में जुट गया।
( UP Chunav 2022) क्यों उड़ी यह खबर

दरअसल, अपर्णा 2017 के चुनाव में सपा के टिकट से लखनऊ कैंट लड़ी थी। उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने 30 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था। इस बार अखिलेश का बयान आया कि वह परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं देंगे। इसीलिए यह खबर वायरल हुई कि अपर्णा लखनऊ कैंट से टिकट मांग रही हैं। यदि भाजपा उन्हें इसका आश्वासन देती है तो वो बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
प्रतीक यादव नहीं हैं राजनीति में ( UP Chunav 2022)

अपर्णा के पति प्रतीक यादव राजनीतिक से कोसो दूर हैं। लेकिन अपर्णा राजधानी में बहुत सक्रिय रहती हैं। अपर्णा यूपी के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह विष्ट और अंबी बिष्ट की बेटी हैं। अरविंद यूपी में सूचना आयुक्त रह चुके हैं। जबकि इनकी मां अंबी नगर निगम में अधिकारी रही हैं। बिष्ट उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अपर्णा की 2011 में मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव सेशादी हुई । 01 जनवरी 1990 को जन्मी अपर्णा एक बेटी की मां हैं। यह बीअवेयर नाम से एक संगठन चलाती हैं और महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति काम कर रही हैं। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री के साथ अपर्णा भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ वर्षों तक शास्त्रीय संगीत में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है। वह ठुमरी की कला में विशिष्ट है।
( UP Chunav 2022) पीएम मोदी के अभियान की सराहना कर आयीं चर्चा में

2014 में अपर्णा ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा की थी तब वे लाइमलाइट में आयी थीं।
भाजपा में भी कैंट से कई दावेदार ( UP Chunav 2022)

उधर बीजेपी में कैंट सीट के लिए कई दावेदार हैं। निवर्तमान विधायक सुरेश तिवारी के अलावा सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए कैंट का टिकट मांग रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा चुनाव लड़ते हैं तो उनके लिए भी कैंट सीट भी मुफीद हो सकती है। इसलिए बीजेपी अभी दुविधा में है। यही वजह है कि अपर्णा की बीजेपी ज्वाइनिंग टलती जा रही है। दरअसल, लखनऊ कैंट सीट बीजेपी की परंपरागत सीट है।
https://youtu.be/v75hu6wSbCM
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो