scriptUP Election 2022 : कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, अराधना मिश्रा सहित इन महिलाओं को दिया टिकट | UP Election 2022 Congress issued First List of 125 Candidates for UP | Patrika News

UP Election 2022 : कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, अराधना मिश्रा सहित इन महिलाओं को दिया टिकट

locationलखनऊPublished: Jan 13, 2022 04:10:46 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

UP Election 2022 की लिस्ट में कांग्रेस ने महिला अभिनेत्री, पत्रकार, समाज सेवी महिलाओं को जगह दी है। उन महिलाओं को टिकट दिया गया है जो पहले कई बार चुनाव लड़ चुकी है वहीं कई नई नेताओं को भी मौका दिया गया है। कांग्रसे ने महिला पत्रकार निदा अहमद को भी टिकट दिया है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को कांग्रस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रतिमा अटल पाल को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है।

pr.jpg
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रेस कांफ्रेस में प्रियंका गांधी ने कहां कि हम अपने वादे के तहत टिकट बंटवारे में महिलाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। आज 125 विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। जिसे 50 टिकट महिलाओं के दिए गए हैं। टिकटों की घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम महिलाओं द्वारा समाज के हित में किए जा रहे कामों की सराहना करते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे उम्मीदवार चुनाव जीत कर आएं जिससे उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आवाज बुलंद हो सके। हमारी प्राथमिकता है कि हम साकारात्मक राजनीति के साथ प्रदेश में सरकार बनाएं।
इन महिलाओं को दिया टिकट

अपनी लिस्ट में कांग्रेस ने महिला अभिनेत्री, पत्रकार, समाज सेवी महिलाओं को जगह दी है। उन महिलाओं को टिकट दिया गया है जो पहले कई बार चुनाव लड़ चुकी है वहीं कई नई नेताओं को भी मौका दिया गया है। कांग्रसे ने महिला पत्रकार निदा अहमद को भी टिकट दिया है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को कांग्रस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रतिमा अटल पाल को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। ज्ञानवति देवी भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगी। सुप्रिया आयरन को काग्रेस ने बरेली कैंट से प्रत्याशी बनाया है। आरती बाजपाई को उन्नाव से टिकट दिया गया है। लखनऊ मध्य से सदफ जफर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। फरुर्खाबाद से लुईस खुर्शीद को कांग्रेस का टिकट मिला है। रामपुर खास विधानसभा सीट से अराधना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्नाव पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है। आशा बहू पूनम पांडेय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो