scriptUttar Pradesh Assembly Election 2022: संजय निषाद के डिप्टी सीएम पद की मांग पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बयान | UP Elections 2022 Keshav Maurya over Sanjay Nishan Deputy CM demand | Patrika News

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: संजय निषाद के डिप्टी सीएम पद की मांग पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बयान

locationलखनऊPublished: Jun 23, 2021 05:00:44 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

UP Assembly Election 2022 updates. वर्तमान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने संजय निषाद की मांग पर बयान दिया है।

Sanjay Nishad Keshav maurya

Sanjay Nishad Keshav maurya

लखनऊ. UP Assembly Election 2022 updates. भाजपा (BJP) के सहयोगी दल निषाद पार्टी (Nishad Party) के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) के भी सुर बदल गए हैं। उन्होंने भदोही में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए 2022 चुनाव के लिए डिप्टी सीएम (UP Deputy CM) बनने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही कहा कि यदि भाजपा निषादों को खुश नहीं करेगी, तो वह भी खुश नहीं रह पाएगी। इस पर वर्तमान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) से पूछे गए सवाल पर जवाब आया है। उन्होंने कहा है कि उनकी उचित फोरम पर बात हो रही है। वह हमारे सहयोगी हैं। निषाद पार्टी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर भी अपनी बात रखी है। वह उनकी मांगों पर निर्णय लेंगे।
ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh Assembly Election 2022: योगी ही होंगे चुनाव में बीजेपी का चेहरा, कोर कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय

बुधवार को संजय निषाद की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात भी हुई। मुलाकात के बाद निषाद और उनके पुत्र मुस्कुराते हुए उनके आवास से बाहर निकलते नजर आए। संजय निषाद के बदले तेवल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh Assembly Election 2022: कौन होगा बीजेपी का सीएम चेहरा? अलग-अलग बयानों से भ्रम की स्थिति

160 सीटों पर हम मजबूत स्थिति में हैं: निषाद

उन्होंने मंगलवार को भदोही में कार्यकर्ताओं संग बैठक करते हुए कहा था कि भाजपा को 2022 के लिए उपमुख्यमंत्री के लिए डॉक्टर संजय निषाद की घोषणा करनी चाहिए। साथ ही कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है, तो उन्हें निषादों को खुश करना होगा। वरना भाजपा खुश नहीं हो सकती। 2022 के चुनाव के लिए पार्टी बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है। 160 सीटों पर हम मजबूत स्थिति में हैं। यहां बड़ी संख्या में निषादों के वोट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से निषादों के आरक्षण संबंधी जो मांगे हैं उनको पूरा करने की मांग की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो