UP Electricity Strike: यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, 50 लाख उपभोक्ता प्रभावित
लखनऊPublished: Mar 19, 2023 12:06:01 pm
UP Strike: यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। शनिवार को हुई यूनियन नेताओं और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की बैठक से कोई फर्क नहीं पड़ा। यूनियन नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी हम हड़ताल जारी रखेंगे।
यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 57 घंटे से जारी है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ने आम लोगों के साथ ही सरकार की भी परेशानियां बढ़ा दी हैं। शनिवार रात ऊर्जा मंत्री और बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के बीच 3 घंटे की बातचीत हुई। मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। सभी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार हमारी मांगे पूरी करें। वहीं, पूरे यूपी में बिजली कटौती से करीब 50 लाख उपभोक्ता परेशान हैं।