scriptयूपी में निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची हुई जारी, देखिए लिस्ट | UP government issues Nagar Nikay Chunav reservation list in hindi | Patrika News

यूपी में निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची हुई जारी, देखिए लिस्ट

locationलखनऊPublished: Oct 12, 2017 11:34:49 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों के चुनाव के लिए महापौर के पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है।

Nagar Nikay

Nagar Nikay

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों के चुनाव के लिए महापौर के पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है।सरकार की ओर से जारी की गई सूची में राजधानी लखनऊ की सीट सामान्य महिला घोषित हुई है। वहीं बाकी जिलों का ब्योरा निम्न है-
-मथुरा जिले के नगर निगम मथुरा वृंदावन को अनुसूचित जाति श्रेणी में आरक्षित किया है

-मेरठ जिले के नगर निगम मेरठ को अनुसूचित जाति महिला श्रेणी में आरक्षित किया है

-फिरोजबाद जिले के नगर निगम फिरोजबाद को पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी में आरक्षित किया है
ये भी पढ़ें- कार्यसमिति बैठक में भाजपा ने बनाई ये गुप्त रणनीति, निकाय चुनाव के बाद होगा इसका खुलासा

-वाराणसी जिले के नगर निगम वाराणसी को पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी में आरक्षित किया है
-सहारनपुर जिले के नगर निगम सहारनपुर को पिछड़ा श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है

-गोरखपुर जिले के नगर निगम गोरखपुर को पिछड़ा श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है

-लखनऊ जिले के नगर निगम लखनऊ को महिला श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है
-कानपुर जिले के नगर निगम कानपुर को महिला श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है

-गाजियाबाद जिले के नगर निगम गाजियाबाद को महिला श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने कहा- पीएम मोदी ने 106 कल्याण योजनाएं शुरू कीं, राहुल बाबा को 106 की गिनती तक नहीं आती
इसके साथ ही आगरा जिले के नगर निगम आगरा, इलाहाबाद जिले के नगर निगम इलाहाबाद, बरेली जिले के नगर निगम बरेली, मुरादाबाद जिले के नगर निगम मुरादाबाद, अलीगढ़ जिले के नगर निगम अलीगढ़, झांसी जिले के नगर निगम झांसी और फैजाबाद जिले के नगर निगम फैजाबाद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वो 20 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो