script

चिकित्सकों ने इस आपदा में जो कार्य किया है, वह सराहनीय है: आनंदीबेन पटेल

locationलखनऊPublished: Jan 15, 2021 09:20:36 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

सकारात्मक सोच के साथ साहसिक कार्य किये जाएं तो उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे – आनंदीबेन पटेल
 

चिकित्सकों ने इस आपदा में जो कार्य किया है, वह सराहनीय है: आनंदीबेन पटेल

चिकित्सकों ने इस आपदा में जो कार्य किया है, वह सराहनीय है: आनंदीबेन पटेल

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद आगरा में चिकित्सकों के साथ बैठक के दौरान टी.बी. रोग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि टी.बी. को समाप्त करने के लिये कार्यक्रम को जन आन्दोलन का रूप दिया जाय, जिससे इसे पूर्णतः समाप्त किया जा सके। उन्होंने इस कार्य में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया, जिससे वह घर की महिलाओं के बीच जाकर जांच आदि अच्छे से कर सकेंगी और कुपोषित बच्चों व महिलाओं की भी जानकारी हो सकेगी। जब कुपोषण से मुक्ति मिलेगी तो टी.बी. जैसे रोग की भी सम्भावना कम हो सकेगी और माताओं बच्चों को बचाया जा सकेगा। उन्होंने इस कार्य में समूह की महिलाओं को भी जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने समूह की महिलाओं के ग्रुप बनवाकर कैंसर की जांच कराने को भी कहा।
राज्यपाल ने चिकित्सकों से कहा कि आप सब लोगों ने मिलकर इस आपदा में जो कार्य किया है, वह सराहनीय है। सामूहिक कार्य से सफलता अवश्य मिलती है। इसी का परिणाम है कि आज 130 करोड़ की आबादी होने के बाद भी देश में अन्य देशों जैसी समस्या नहीं हुई है, जिनकी आबादी बहुत ही कम है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग हमारे संस्कारों में बसा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में आगरा का नाम छाया हुआ है। आगरा को जूता और मार्बल से ख्याति मिली है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ साहसिक कार्य किये जाय तो उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिन बच्चों को गोद लिया गया था, उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और कोविड के समय भी टी.बी. के मरीजों पर लगातार ध्यान रखा गया। राज्यपाल ने जनपद आगरा के कोरोना वारियर्स (चिकित्सक) को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित किया और उनकी सराहना भी की।
https://youtu.be/HDoIhWyYybo
https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x7yp6xy

ट्रेंडिंग वीडियो