scriptभारतीय संविधान द्वारा मान्य सभी भाषाएं सम्मान योग्य हैं- राम नाईक | up governor ram naik latest news | Patrika News

भारतीय संविधान द्वारा मान्य सभी भाषाएं सम्मान योग्य हैं- राम नाईक

locationलखनऊPublished: Mar 19, 2019 06:39:36 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

उर्दू भाषा मिली-जुली संस्कृति की बुनियाद है-राज्यपाल

up governor ram naik

भारतीय संविधान द्वारा मान्य सभी भाषाएं सम्मान योग्य हैं- राम नाईक

ritesh singh

लखनऊःउत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को आज राजभवन में स्वर्गीय अख्तर मोहानी के उर्दू काव्य संग्रह की प्रथम प्रति ‘शबिस्तां’ भेंट की गई। राज्यपाल ने काव्य संग्रह ‘शबिस्तां’ को स्वीकार करते हुए कहा कि भारतीय संविधान द्वारा मान्य सभी भाषाएं सम्मान योग्य हैं। भाषाओं को वर्ग और समुदाय में नहीं बांटा जा सकता। भारत की विशेषता है कि यहाँ विभिन्न धर्माें और भाषाओं के लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। मेरी नजर में भाषाएं एक-दूसरे को जोड़ने का काम करती हैं।
जो भारत के संविधान की भाषा है वह भारत की भाषा है, और जो भारत की भाषा है वह अपनी भाषा है। उन्होंने कहा कि इस भूमिका में हमें सोचना भी चाहिए और काम भी करना चाहिए।
राम नाईक ने परिजनों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि स्वर्गीय अख्तर मोहानी की मृत्यु के उपरान्त उनके परिजनों द्वारा उनका काव्य संग्रह प्रकाशित कराना सराहनीय है। पिता के प्रति उनकी पुस्तक का प्रकाशन परिवार की तरफ से एक श्रद्धांजलि स्वरूप है। उर्दू हिन्दी की छोटी बहन है। रघुवर सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी, गोपी चन्द्र नारंग जैसे अनेक विद्वान हैं, जिन्होंने उर्दू साहित्य को समृद्ध किया। उर्दू भाषा ‘जोश और जज्बे’ की भाषा है जो अनेकता में एकता और मिली-जुली संस्कृति की बुनियाद है।

उन्होंने कहा कि काव्य संग्रह का हिन्दी में भी प्रकाशन हो जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हों।राज्यपाल ने बताया कि उनकी पुस्तक ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ अब उर्दू सहित दस भाषाओं में उपलब्ध है। महाराष्ट्र में 80 वर्ष पुराने दैनिक ‘सकाल’ में प्रकाशित मराठी भाषा में उनके लेखों के संग्रह को पुस्तक का रूप देकर ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का नाम दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो