UP International Trade Show 2023 : यूपी को मिल रही श्रेष्ठ पर्यटन स्थल के रूप में पहचान
लखनऊPublished: Sep 21, 2023 11:39:20 pm
UP International Trade: यूपी पर्यटन के वीआर शो और डोम ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुर्खियां बटोरीं, यूपी को सर्वोत्तम पर्यटन स्थल के रूप में प्रदर्शित किया।


UP International Trade Show
India Expo Mart ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 के बहुप्रतीक्षित पहले संस्करण का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया। उत्तर प्रदेश के करीब 2,000 से अधिक प्रदर्शकों के साथ, यह व्यापार शो राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों मोर्चों पर यूपी की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर बनने की ओर अग्रसर है।