scriptयूपी सरकार अब बिना इंटरव्यू आपको देगी सरकारी नौकरी, किया बड़ा एलान! | up lekhpal bharti 2017 after nagar nikay chunav 2017 latest news | Patrika News

यूपी सरकार अब बिना इंटरव्यू आपको देगी सरकारी नौकरी, किया बड़ा एलान!

locationलखनऊPublished: Nov 01, 2017 11:39:20 am

उत्तर प्रदेश में 4000 लेखपालों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।

lucknow

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 4000 लेखपालों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। भर्ती प्रक्रिया के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। राजस्व परिषद् नगर निकाय चुनाव की अचार संहिता ख़त्म होने के बाद लिखित परीक्षा से भर्ती की योजना पर काम कर रहा है। UP के करीब 3000 पद खाली है।

लेखपालों की पदोन्नति का ज्यादा अवसर देने के लिए राजस्व निरीक्षक भर्ती में सीधी भर्ती की व्यवस्था ख़त्म की जा चुकी है। इसके सभी पद पदोन्नति से ही भरे जाएंगे। क़रीब 1000 लेखपाल दिसंबर 2017 तक राजस्व निरीक्षक बन जाएंगे। इसमें यूपी लेखपाल के 1000 पद और खाली हो जाएंगे। इस तरह लेखपाल के 4000 पद भर्ती के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें – सरकारी टीचरों के सामने नई आफत बनेगा सरकार का ये फैसला, जल्द होगा लागू!

 

लिखित परीक्षा से भर्ती होंगे लेखपाल

यूपी में राजस्व लेखपाल की भर्ती में इंटरव्यू ख़त्म हो जाएगा। अब लेखपालों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। बता दें की इससे पहले हमेशा से लेखपालों की भर्ती के लिए इंटरव्यू कराया जाता रहा है। इंटरव्यू या तो 10 नंबर या 20 का हुआ करता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जानकारी के लिए बता की इस बार के लेखपाल के इंटरव्यू का मार्क्स 40 निर्धारित किया गया है। लेकिन करीब डेढ़ दशक बाद सपा सरकार ने 2015 में 12 हज़ार से अधिक लेखपालों की भर्ती कराई गई थी। यह परीक्षा 8 नवंबर को लिखित व 20 नवंबर को इंटरव्यू के साथ हुई थी। लिखित परीक्षा टीसीएस ने कराई थी और इंटरव्यू जिलाधिकारियों के स्तर से हुए थे।

योगी सरकार ने समूह ग की भार्तियों से इंटरव्यू खत्म कर दिया है। ऐसे में लेखपाल भर्ती अब सीधे लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। राजस्व परिषद् के अधिकारी ने बताया कि परिषद् रिक्त पदों को लम्बे समय तक खाली रखने के पक्ष में नहीं है। इससे कर्मचरियों पर अनावश्यक कार्य का कार्यभार बढ़ता है। निकाय चुनाव की अचार संहिता दिसंबर के पहले सप्ताह तक सम्पन्न हो जाने की संभावना है। तब तक भर्ती के लिए शासन की अनुमति सहित सभी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। अाचार संहिता ख़त्म होने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो