scriptयूपी लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियन्ताओं के हुए ट्रांसफर | UP Lok Nirman Vibhag Chief engineers transfers | Patrika News

यूपी लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियन्ताओं के हुए ट्रांसफर

locationलखनऊPublished: Jun 30, 2018 06:39:26 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

लोक निर्माण विभाग के नव पदोन्नत मुख्य अभियन्ताओं को मिली तैनाती.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश शासन ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ताओं के ट्रांसफर किए गए हैं। इसी के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिये हैं। निम्म देखें सूची-
– राकेश राजवंशी मुख्य अभियन्ता, लखनऊ को वाराणसी क्षेत्र

– संयज कुमार गोयल मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को मुख्य अभियन्ता झांसी क्षेत्र

-अशोक महतो मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को मुख्य अभियन्ता अलीगढ़ क्षेत्र
ये भी पढ़ें- मंदसौर गैंगरेप मामले पर आक्रोशित अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, भाजपा में मचा हड़कंप

-गिरीश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को मुख्य अभियन्ता सहारनपुर क्षेत्र

-अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लोक निर्माण विभाग लखनऊ को मुख्य अभियन्ता मुरादाबाद क्षेत्र.
-सत्यनारायण कुमार सुल्तानिया (नव पदोन्नत) मुख्य अभियन्ता लखनऊ को मुख्य अभियन्ता बांदा क्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है

ये भी पढ़ें- IAS अनूप चंद्र पांडेय बने यूपी के नए मुख्य सचिव, कार्यभार संभालते ही की बड़ी घोषणा
– पंकज बकाया मुख्य अभियन्ता वाराणसी क्षेत्र

– सत्य प्रकाश पाण्डे मुख्य अभियन्ता मुरादाबाद क्षेत्र को प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है

इनका भी हुआ ट्रांसफर-

इसी प्रकार राज्य सेतु निगम में संयुक्त प्रबन्ध निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त पर तैनात युगल किशोर शर्मा को प्रतिनियुक्ति से वापस करते हुए देवीपाटन क्षेत्र का मुख्य अभियन्ता बनाया गया है। मुख्य अभियन्ता पद पर नव पदोन्नत ज्ञान प्रकाश पाण्डे को मुख्यालय से प्रतिनियुक्ति पर उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में स्थानान्तरित किया गया है जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कार्यरत मुख्य अभियन्ता सुरेश प्रताप सिंह को मुख्य अभियन्ता मिर्जापुर बनाया गया है। राम विनय कुमार राकेश मुख्य अभियन्ता की प्रतिनियुक्ति उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से वापस लेते हुए मुख्य अभियन्ता बस्ती क्षेत्र में तैनाती दी गयी है, जबकि प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग लखनऊ से सम्बद्ध मुख्य अभियन्ता अशोक कुमार मिश्रा को शासकीय कार्यहित में प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लखनऊ में तैनात किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो