30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीवाली के स्वागत को लेकर सजे यूपी के बाजार, 30 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद

कोरोना की दूसरी लहर से उबरने के बाद प्रदेश के व्यापारियों में काफी उत्साह दिख रहा है। दीपावली को लेकर सर्राफा बाज़ार ने भी कमर कस ली है। कोरोना से उबर कर यूपी का सर्राफा बाजार बेहद तेज गति से दौड़ रहा है। इस बार भी ये सेक्टर अपनी चमक बिखरने को तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 19 Oct 2021, 10:55 PM IST

1-381.jpg

लखनऊ. दीपावली के स्वागत को लेकर उत्तर प्रदेश के बाजार पूरी तरह तैयार हैं। कोरोना की दूसरी लहर से उबरने के बाद प्रदेश के व्यापारियों में काफी उत्साह दिख रहा है। हाँलाकि पिछली बार दीवाली में कारोबार में कोरोना का डर दिखा था मगर इस बार बाजार खुलकर सजे हैं और लोग भी कोरोना के डर से निकलकर जमकर खरीदारी के मूड में दिख रहे हैं। प्रदेश में इस बार करीब 25 से 30 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

सर्राफा बाजार

दीपावली को लेकर सर्राफा बाज़ार ने भी कमर कस ली है। कोरोना से उबर कर यूपी का सर्राफा बाजार बेहद तेज गति से दौड़ रहा है। इस तेजी को देखते हुए उत्तर प्रदेश का सर्राफा बाजार दीवाली के मौके पर 7500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद कर रहा है।

कपड़ा और होजरी बाजार

कपड़े और होजरी बाजार की बात करें तो कोरोना महामारी की मंदी से उबर कर ये सेक्टर भी अँगड़ाई ले रहा है और बेहतर की उम्मीद कर रहा है। दीवाली के मौके पर रेडीमेड और होजरी बाजार प्रदेश में कुल 7000 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद कर रहा है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर

इस बार भी ये सेक्टर अपनी चमक बिखरने को तैयार है। ऑटोमोबाइल सेक्टर उम्मीद कर रहा है कि दीवाली के मौके पर चार पहिया और दोपहिया वाहन मिलाकर करीब 5000 से 7000 करोड़ रुपये का कारोबार पूरे प्रदेश में हो सकता है। जिसमें चार पहिया वाहन की बिक्री से 4000 करोड़ और 1000 करोड़ के दो पहिया वाहन की बिक्री का अनुमान है।

बर्तन बाजार की चमक

धनतेरस के मौके पर सबसे ज्यादा भीड़ अगर किसी दुकान में होती है तो है बर्तन की दुकान। प्रदेश के बर्तन कारोबारियों को भी इस बार खासी उम्मीद है। उनका अनुमान है कि प्रदेश में इस बार करीब 3000 करोड़ रुपये का बर्तन का कारोबार हो सकता है। अकेले राजधानी लखनऊ में ही करीब 100 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है।

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट

दिवाली पर होम अप्लायंसेज की भी जोरदार बिक्री होती है। हर कंपनी ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने के लिए तरह-तरह के लुभावने ऑफर दे रही है। इस सेक्टर को दीवाली के मौके पर पूरे प्रदेश में करीब 1000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

मोबाइल बाजार

इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद सबसे ज्यादा जिस चीज की बिक्री होती है वो है मोबाइल की। ऑल इंडिया मोबाइल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज जौहर के मुताबिक इस बार प्रदेश में करीब 200 करोड़ रुपये के मोबाइल की बिक्री हो सकती है।

.............................................

कोरोना ने व्यापार को काफी चोट पहुँचायी है मगर इस बार कोरोना के साये से उबरकर बाजार के सभी सेक्टर में में तेजी दिखायी दे रही है। लोगों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह है।

- संजय गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल

.............................................

आने वाली दीपावली में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस और इसके अलावा बाकी कंपनियों के नये मॉडल आने से रिटेल में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

- नीरज जौहर, प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन (एआईएमआरए)