scriptमंत्री सुरेश खन्ना पर बलात्कार का आरोप, लखनऊ के वजीरगंज थाने में रिपोर्ट तलब | up minister suresh khanna charged with rape allegations | Patrika News
लखनऊ

मंत्री सुरेश खन्ना पर बलात्कार का आरोप, लखनऊ के वजीरगंज थाने में रिपोर्ट तलब

– कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर बलात्कार का आरोप
– सुरेश खन्ना के पीआरओ और डॉक्टर पर भी लगा आरोप
– पीड़िता ने ब्लैकमेल करने का भी लगाया आरोप

लखनऊApr 28, 2019 / 12:59 pm

Karishma Lalwani

suesh khanna

मंत्री सुरेश खन्ना पर बलात्कार का आरोप, लखनऊ के वजीरगंज थाने में रिपोर्ट तलब

लखनऊ. कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और उनके पीआरओ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की ओर से सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर मंत्री सुरेश खन्ना पर बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। उनके साथ ही गोमतीनगर स्थित एक हॉस्पिटल के मालिक डॉ. वैभव खन्ना पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। हालांकि, मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
दुराचार कर ब्लैकमेल करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी मूक बधिर बच्ची का इलाज कराने अस्पताल गई थी जहां तीनों ने उसके साथ दुराचार कर ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है। कोर्ट में अर्जी के बाद सीजेएम कोर्ट ने लखनऊ के वजीरगंज थाने में मामले की रिपोर्ट तलब की है। सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 7 मई को रखी है।
https://twitter.com/SureshKKhanna/status/1122174913102508032?ref_src=twsrc%5Etfw
मंत्री सुरेश खन्ना ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके खिलाफ दिए गए प्रथानापत्र में दिए गए सभी आरोप गलत हैं। इसकी जांच होनी चाहिए और अगर शिकायत सही निकलती है, तो उनका मांस कुत्तों से नुचवाया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो