scriptUP Weather Updates : यूपी में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, आज से 7 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट | up monsoon 2021 heavy rain up weather forecast by mausam vibhag | Patrika News

UP Weather Updates : यूपी में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, आज से 7 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट

locationलखनऊPublished: Aug 01, 2021 01:11:47 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Weather Updates Monsoon 2021- मौसम वैज्ञानिकों ने एक अगस्त से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है

up monsoon 2021 heavy rain up weather forecast by mausam vibhag

weather

लखनऊ/सुलतानपुर. UP Monsoon 2021 Weather Updates- उत्तर प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जुलाई महीने में उम्मीदों के मुताबिक कम बारिश हुई। महीने के आखिर में सुस्त पड़े मानसून ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी, जिसके चलते बीते दिनों से रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जुलाई में कम बारिश की कमी अगस्त महीने में पूरी हो सकती है। लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने एक अगस्त से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गति से हवायें भी चलती रहेंगी और तापमान में गिरावट भी आएगी।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया है कि आगामी 7 दिनों तक मानसून मेहरबान (Monsoon 2021) रहेगा। उन्होंने कहा कि 3 दिन बाद मानसून के पश्चिम बंगाल से पूरे प्रदेश में गुजरने की उम्मीद है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश (Rain Alert) की संभावना बन रही है।
mausam_alert.jpg
दिखने लगा सावन का असर
हिंदी फिल्म ‘मिलन’ का एक मशहूर गीत ‘सावन का महीना पवन करे शोर’ अब चरितार्थ होने लगा है। सुलतानपुर (Sultanpur) सहित पूरे यूपी में मौसम पर सावन का असर साफ-साफ देखा जा सकता है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बीच रिमझिम फुहार ने सावन महीने का एहसास करा दिया है, लेकिन खेतीबाड़ी के लिए किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 7 दिनों तक मानसून मेहरबान रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो