UP Monsoon Session 2023: विधानसभा में गूंजा टमाटर का मुद्दा, सपा का आरोप- कालाबाजारी ने बढ़ा रखी हैं सब्जियों के दाम
लखनऊPublished: Aug 08, 2023 03:20:48 pm
UP Monsoon Session 2023: यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के सदस्यों ने मंहगाई मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। वहीं, अखिलेश यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सीएम योगी से सवाल पूछा।


सपा विधायक मनोज पांडेय मंहगाई मुद्दे पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
UP Monsoon Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन हंगामे के साथ सदन की शुरुआत हुई। विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान संबंधित मंत्री सदस्यों के सवाल पूछे। वहीं, मंहगाई मुद्दे पर विपक्ष ने योगी सरकार को सदन में घेरा।