लखनऊ

यहां नहीं चला मोदी, अखिलेश, मायावती और राहुल का जादू, कोई नहीं बचा सका अपनी जमानत

.. यहां सिर्फ भाजपा की बची लाज

लखनऊDec 03, 2017 / 02:42 pm

Dikshant Sharma

UP Nikay Chunav

लखनऊ. चुनावी समर बीतने के बाद किसी के चेहरे खिल उठे हैं तो किसी के चेहरे पर निराशा झलक रही है। जो प्रत्याशी उपविजेता या तीसरे नंबर पर रहे, उनकी स्थिति तो कुछ ठीक कही जा सकती है, लेकिन करीब 853 से अधिक ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके नसीब में जीत तो दूर, वे जमानत भी नहीं बचा पाए हैं। जाहिर सी बात है कि ऐसे प्रत्याशी जनता का विश्वास हासिल करने में नाकाम साबित हुए हैं, जिसकी वजह से ही उनकी जमानत जब्त हुई।
बड़ी पार्टियां भी शामिल
जिन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई, उनमें बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी भी शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत अधिक जब्त हुई है। कई वार्ड तो ऐसे हैं, जिसमें ऐसे प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है, जिन्हें चुनावी रण में दिग्गज माना जा रहा था।
बड़े दलों में कांग्रेस अव्वल
जानकारी के अनुसार, वार्ड 44 जगदीश चंद्र बोस वार्ड और वार्ड 84 बशीरतगंज-गणेशगंज वार्ड में एक-एक प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई है। बड़े दल के बैनर तले चुनाव में जमानत भी न बचाना कांग्रेस के भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
यहां किसी पार्टी का नहीं चला जादू
वार्ड 64 विद्यावती तृतीय वार्ड की बात की जाए तो यहां सबसे अधिक 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी। कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और आप दल के उम्मीदवार भी अपनी जमानत नहीं बचा सके। इनके आलावा 15 निर्दलीय प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हुई है। हालांकि इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की ही जीत भी हुई है।
यहां सिर्फ भाजपा की बची लाज
हिन्द नगर वार्ड से जीत निर्दल प्रत्याशी की हुई है। इस वार्ड से सिर्फ भाजपा उम्मीदवार ही जमानत बचा पाई जबकि अन्य सभी दलों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी।
नतीजों से संतुष्ट नहीं
जिन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है, वे चुनावी नतीजों से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी ओर से वोटर लिस्ट में सामने आई गड़बडिय़ों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हालांकि कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो अपनी करारी हार को स्वीकार भी कर रहे हैं।

किस वार्ड में कितनों की जमानत हुई जप्त
वार्ड, प्रत्याशियों की संख्या
1 13
2 9
3 11
4 5
5 9
6 13
7 14
8 3
9 14
10 2
11 9
12 11
13 3
14 6
15 13
16 5
17 19
18 7
19 9
20 4
21 7
22 4
23 4
24 8
25 18
26 5
27 6
28 11
29 6
30 13
31 7
32 3
33 7
34 4
35 8
36 6
37 16
38 16
39 3
40 10
41 6
42 4
43 11
44 1
45 3
46 2
47 6
48 3
49 8
50 19
51 6
52 2
53 17
54 9
55 10
56 9
57 16
58 16
59 8
60 8
61 4
62 2
63 3
64 20
65 4
66 11
67 9
68 8
69 2
70 5
71 7
72 3
73 13
74 9
75 12
76 4
77 5
78 7
79 6
80 9
81 12
82 9
83 6
84 1
85 8
86 5
87 12
88 6
89 9
90 15
91 5
92 4
93 6
94 3
95 9
96 3
97 7
98 5
99 8
100 7
101 6
102 4
103 13
104 4
105 5
106 2
107 14
108 2
109 9
110 6
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.