scriptUP Nikay chunav 2nd phase: 49.33 फीसद हुआ मतदान, 20 लाख नए वोटर्स ने दिया वोट | UP Nikay chunav 2nd phase only 49.33 percent voting | Patrika News

UP Nikay chunav 2nd phase: 49.33 फीसद हुआ मतदान, 20 लाख नए वोटर्स ने दिया वोट

locationलखनऊPublished: May 11, 2023 07:59:56 pm

Submitted by:

Markandey Pandey

UP Nikay chunav 2nd phase: 38 जिलों में 7006 पदों पर दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में सात मेयर पदों पर फैसला होना था, तो वहीं कुल कुल 6,929 पदों पर निर्दल सहित विभिन्न दलों के 39,146 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आईए जानते हैं विस्तार से कहां कितने प्रतिशत मतदान हुआ।

voter.jpg

बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर पर मतदान स्थल ले जाते हुए

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो गया है। इस बार लगभग 49.33% मतदान हुआ है। शाम 5 बजे तक नगर निगम चुनाव में कानपुर में 39 %, बरेली 37.66%, अयोध्या में 45.7 %, गाजियाबाद में 41.92%, शाहजहांपुर में 44.20%, मेरठ में 41.62%, अलीगढ़ में 41%, वोट पड़े। मतगणना 13 मई को किया जाना है।
सुबह सात से छह तक हुई वोटिंग
9 मंडलों के 38 जिलों में सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। कुल 3,459 पदों के लिए 39,146 उम्मीदवार मैदान में हैं। 1.92 करोड़ मतदाताओं में करीब 50 प्रतिशत मतदाता ने ही अपने मत का प्रयोग किया। इस बार 20 लाख से ज्यादा नए मतदाता रहे। 38 जिलों में 7 महापौर, 581 नगर निगम वार्ड, 95 नगर पालिका परिषद, 2520 नगर पालिका परिषद सदस्य, 276 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और 3459 नगर पंचायत वार्ड समेत कुल 370 नगरीय निकाय और 6636 वार्ड सहित कुल 7006 पदों पर वोटिंग हुई।
कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

गाजियाबाद-41.92
गौतमबुद्धनगर-60.87
हापुड़ -52.37
मेरठ -45.59
बागपत-65.77
बरेली-46.75
हाथरस-52.42
एटा -54.20
कासगंज -57.31
फर्रुखाबाद-56.62
कन्नौज -62.18
कानपुर नगर -39.70
कानपुर देहात-62.28
महोबा -57.41
पीलीभीत-59.21
शाहजहांपुर-49.52
बदायूं-54.89
अमेठी -60.14
बाराबंकी-54.61
सुल्तानपुर -54.60
अलीगढ़ -46.20

इटावा-50.93
औरैया -52.04
हमीरपुर -62
बांदा-51.05
चित्रकूट-55.49
अंबेदकरनगर -52.29
अयोध्या -57.70
बस्ती-52.59
सिद्धार्थ नगर -54.25
संतकबीर नगर-55.84
आजमगढ़ -53.14
मऊ-61.66
बलिया-53.07
भदोही-54.84
मिर्जापुर-48.94
सोनभद्र -57.78

चुनावी हलचल
मेरठ करनावल में भाजपा की स्टार प्रचारक और पूर्व मिसेज यूनिवर्स रूबी फोगाट को पुलिस ने बूथ से बाहर निकाला। आरोप है कि वो बूथ में अंदर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने लगी थी। बुलंदशहर से सपा प्रत्याशी अर्चना पांडे बूथ के बाहर फूट-फूट कर रोती नजर आईं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
अर्चना पांडे पूर्व सपा विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की पत्नी हैं। इसी जिले में फर्जी मतदान के चलते करीब 100 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी तरह बरेली में मतदान केंद्रों के आस-पास घूमने वाले 164 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
वोट डालते वक्त हुई मौत
आजमगढ़ में भी फर्जी मतदान की शिकायत मिली है, जहां पर दो पार्षद प्रत्याशी आपस में हाथापाई करने लगे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। फर्रुखाबाद में वोट डालते वक्त 75 साल की महिला बेहोश होकर गिर गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
दुल्हा-दुल्हन ने किया मतदान
बांदा में संत पब्लिक स्कूल में दूल्हा-दुल्हन ने मतदान किया। इसी के साथ नव दंपति ने लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की। कहा- हमने उसी नेता को वोट दिया, जो पानी की व्यवस्था और नालियों की सफाई करा सके।
उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के 38 जिलों के 370 नगर निकायों में 1.92 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करने जा रहे हैं। कुल 6,929 पदों पर निर्दल सहित विभिन्न दलों के 39,146 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
आज सुबह सात बजे प्रारंभ हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान केंद्रों पर पीएसी और सशस्त्र बलों की 111 कंपनियां तैनात की गई हैं। आज के चुनाव में सात नगर निगम के मेयर का भी फैसला हो जाएगा। इन सातों नगर निगमों में कुल 39,69,294 पुरुष और 34,57,512 महिला मतदाता हैं। जबकि 95 नगर पालिका परिषदों में 38,86,525 पुरुष और 34,44,385 महिला मतदाता हैं। 268 नगर पंचायतों में 23,61,173 पुरुष और 21,13,115 महिला मतदाताओं की संख्या है।
एक नजर में: स्थानीय निकाय, दूसरा चरण
कुल मतदाता- 1,92,32,004
पुरुष मतदाता-1,02,16,992
महिला मतदाता-90,15,012
कुल मतदान केंद्र-6,378
कुल मतदेय स्थल- 19,618
नगर निगमों में 1,718 मतदान केंद्र और 6,111 मतदेय स्थल, नगर पालिका में 2,537 मतदान केंद्र व 8,190 मतदेय स्थल जबकि नगर पंचायतों में 2,043 मतदान केंद्र और 5,309 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो