script42 हजार सिपाही व 5 हजार दरोगा भर्ती का रास्ता साफ, इस महीने जारी हो सकता है भर्ती नोटिफिकेशन | UP Police 42000 Constable and 5000 SI post naukri notification | Patrika News

42 हजार सिपाही व 5 हजार दरोगा भर्ती का रास्ता साफ, इस महीने जारी हो सकता है भर्ती नोटिफिकेशन

locationलखनऊPublished: Dec 20, 2017 05:19:37 pm

Submitted by:

Dhirendra Singh

यूपी पुलिस में जल्द होगी बम्पर भर्तियां, सिपाही और दरोगा पद के लिए तैयार हो रहा मसौदा।

 UP Police naukri notification

UP Police naukri notification

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 42 हजार सिपाही और 5 हजार दरोगा भर्ती का रास्ता लगभग साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड को पुलिस मुख्यालय द्वारा इसी हफ्ते भर्ती से जुड़ा मसौदा यानी ड्राफ्ट भेजने की पूरी तैयारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव मिलने के बाद शासन की सहमति बनने पर जल्द ही 42 हजार सिपाही और 5 हजार दरोगा पद के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए भी पद आरक्षित होंगे।

पूर्व के भर्ती प्रस्ताव में हुआ संशोधन
जानकारी के मुताबिक पूर्व में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड को इन भर्तियों को संबंध में एक ड्राफ्ट भेजा गया था। इसमें 7 हजार पीएसी और करीब 35 हजार नागरिक पुलिस सिपाही पद पर भर्ती की जरुरत बताई गई थी। हालांकि कि इस पर किसी कारण से सहमति नहीं हुई। लेकिन अब संशोधन के साथ भर्ती बोर्ड को पुलिस मुख्यालय की तरफ से 18 हजार पीएसी और 24 हजार नागरिक पुलिस के पदों के लिए ड्राफ्ट भेजा जाना तय हुआ है। इसके साथ ही पांच हजार दरोगा की भर्ती का प्रस्ताव अलग से शामिल रहेगा।

महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण
जानकारी के मुताबिक नागरिक पुलिस के लिए प्रस्तावित 24 हजार पद पर होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत तक आरक्षण रहेगा। इसके तरह करीब 4 हजार 800 पद महिला के लिए रिजर्व होंगे।

यह भी पढ़ें – इंदिरा गांधी से जुड़ी 1990 की यह धरोहर अपने हाल पर रो रही, कुछ ऐसी है कड़वी सच्चाई

2018 में शुरु हो सकती है भर्ती प्रक्रिया
जानकारों की माने तो पुलिस मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को एक हफ्ते के अंदर विभिन्न पदों पर भर्ती से जुड़ा प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इसके शासन स्तर पर सहमति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया बिना देर किए शुरु कर दी जाएगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2018 के शुरूअाती महीने में कभी भी भर्ती नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो