scriptअब यूपी पुलिस की महिला सिपाही भी बनेंगी कमांडो, लखनऊ में पुलिस विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी | up police lady camando training and lucknow police university update n | Patrika News

अब यूपी पुलिस की महिला सिपाही भी बनेंगी कमांडो, लखनऊ में पुलिस विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी

locationलखनऊPublished: Nov 20, 2017 07:16:15 am

Submitted by:

Hariom Dwivedi

लखनऊ में पुलिस विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी, अहमदाबाद के रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की तर्ज पर बनेगी रूपरेखा

up police
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जल्द ही महिला सिपाहियों को कमांडो की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश सरकार पुरुषों के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को सशक्त करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत लखनऊ रेंज से होगी। सूत्रों की मानें तो महिला पुलिसकर्मियों की कमांडो ट्रेनिंग के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जबकि पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में खुलेगा पुलिस विश्वविद्यालय
यूपी पुलिस से जुड़ी एक और खबर है, गुजरात रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पुलिस विश्वविद्यालय खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस विश्वविद्यालय में अपराध से जुड़े प्रासंगिक विषयों पर रिसर्च होगी, जिसका सीधा लाभ उत्तर प्रदेश पुलिस को मिलेगा। इस संबंध में शनिवार को डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ में बैठक हुई, जिसमें रक्षा शक्ति विवि के डायरेक्टर जनरल विकास सहाय ने विभागों और उनकी कार्यप्रणाली पर प्रस्तुतीकरण दिया। गुजरात मॉडल के आधार पर उत्तर प्रदेश में भी जल्द पुलिस विश्वविद्यालय खोला जाए, बैठक के दौरान इस पर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में डीजीपी सुलखान सिंह, एडीजी प्रशिक्षण एसएम तरडे, आईजी स्थापना एसबी शिरड़कर, एएसपी डॉ. बीपी अशोक और डीजीपी के पीआरओ एएसपी राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय के रिसर्च से पुलिस को मिलेगी मदद
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास सहाय ने बताया कि रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में क्रिमिनोलॉजी, फोरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम, फिंगर प्रिंट सहित अन्य अत्याधुनिक तकनीक के विषयों पर स्नातक व परास्नातक कोर्स उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में होने वाले रिसर्च का फायदा सीधा पुलिस विभाग को मिलता है। वर्ष 2009 में ‘रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय’ की स्थापना अहमदाबाद में हुई थी।
सीएम योगी से जल्द ही मिलेंगे आईपीएस विकास सहाय
लखनऊ में भी अहमदाबाद मॉडल पर पुलिस विश्वविद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव है। लखनऊ में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के लिए 144 एकड़ भूमि आवंटित है, जहां पुलिस विश्वविद्यालय की नींव रखी जा सकती है। आईपीएस अधिकारी विकास सहाय इस मुद्दे पर जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
…फिर शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अहमदाबाद (गुजरात) , जोधपुर (राजस्थान) और रांची (झारखंड) में पुलिस विश्वविद्यालय पहले से संचालित हो रहे हैं। जल्द ही डीजीपी के नेतृत्व में यूपी पुलिस विभाग के सीनियर अफसरों की एक टीम इन राज्यों के दौरे पर जाएगी, जिसके बाद इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार कर उत्तर प्रदेश में पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
https://twitter.com/dgpup/status/931926793883226112?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो