UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में नया अपडेट, ड्राईवर बनने के लिए ये 3 नियम जरुरी
लखनऊPublished: Sep 26, 2023 07:33:53 pm
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी चालक के 8652 पदों पर भर्ती के लिए चालक दक्षता परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है। इसके साथ ही वाहन चालन दक्षता परीक्षा के नियम भी बताए गए हैं।
UP Police Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस के तमाम पदों पर वाहन चालक के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी हुई है। दरअसल, पुलिस भर्ती बोर्ड ने वाहन चलाने वाले सिपाही के पदों पर चयन की योग्यता जारी की है। इसमें आवश्यक बात ये है कि आरक्षी को वाहन चलाना ही नहीं आना चाहिए बल्कि बैक ड्राइविंग को लेकर भी एक बड़ा टेस्ट पास करना होगा।