scriptबाढ़ से बेहाल केरल के लोगों की मदद के लिए यूपी पुलिसकर्मी देंगे एक दिन का वेतन | up police to help kerala flood victims giving one day salary | Patrika News

बाढ़ से बेहाल केरल के लोगों की मदद के लिए यूपी पुलिसकर्मी देंगे एक दिन का वेतन

locationलखनऊPublished: Aug 19, 2018 02:13:11 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

योगी सरकार ने 15 करोड़ की आपदा राशि देने का ऐलान किया है, तो वहीं आम लोग भी बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं

kerala

बाढ़ से बेहाल केरल के लोगों की मदद के लिए यूपी पुलिसकर्मी देंगे एक दिन का वेतन

लखनऊ. केरल में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया है। कई दशकों बाद केरल में बाढ़ के ऐसे हालात देखने को मिले जहां 300 से ज्यादा लोग मौत के घाट उतर गए। सरकार अपनी तरफ से राहत सामग्री और आपदा राशि दे रही है। योगी सरकार ने 15 करोड़ की आपदा राशि देने का ऐलान किया है, तो वहीं आम लोग भी बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। मदद करने वालों में अब यूपी पुलिस का नाम भी जुड़ गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने ट्विटर के माध्यम से यूपी के सभी पुलिसकर्मियों और अफसरों से अपील की है कि वे अपना एक दिन का वेतन केरल बाढ़ प्रभावितों की राहत के लिए दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो