scriptयूपी में अमर्यादित टिप्पणी करने की लगी रेस, इन दिग्गजों ने प्रियंका, सोनिया, जया प्रदा पर दिए ऐसे विवादित बयान | UP political leaders controversial statement before lok sabha election | Patrika News

यूपी में अमर्यादित टिप्पणी करने की लगी रेस, इन दिग्गजों ने प्रियंका, सोनिया, जया प्रदा पर दिए ऐसे विवादित बयान

locationलखनऊPublished: Mar 28, 2019 11:06:24 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही दिग्गज नेताओं व प्रत्याशियों के बोल बिगड़ने लगे हैं। अमर्यादित टिप्पणियों की जैसी बाढ़ सी आ गई है।

political leaders

political leaders

लखनऊ. लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही दिग्गज नेताओं व प्रत्याशियों के बोल बिगड़ने लगे हैं। यूपी में अमर्यादित टिप्पणियां करने की जैसे प्रतियोगिता हो रही है। गुरुवार को ही प्रतापगढ की एक जन सभा में कौशाम्बी से सपा – बसपा गठबन्धन से सम्भावित प्रत्याशी व पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज के खिलाफ “गोली मारने” जैसे विवादित बयान के कारण आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं हाल के दिनों में ऐसे कई दिग्गज हैं, जिनकी जुबान फिसली व किसी-किसी ने तो जानबूझकर मर्यादा लांघते हुए विवादित बयान दिए हैं। निम्न देखें कौन हैं वो माननीय-
ये भी पढ़ें- बसपा से नाराज होकर प्रसपा में आए इस नेता को शिवपाल यादव ने इटावा से दिया टिकट

प्रियंका गांधी वाड्रा पर बयान देकर फंसे वसीम रिजवी-

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी ने अपनी फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ की रिलीज को लेकर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि प्रियंका गांधी बहुत खूबसूरत हैं।इन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी। यदि वह पहले आई होती तो मैं उन्हें अपनी पिक्चर में जफर खान की बहू का रोल देता।
ये भी पढ़ें- सपा को जबरदस्त झकटा, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन, हुई बड़ी घोषणा

युवक कांग्रेस ने की अभद्र बयान बाजी, कहा जूता चप्पल से होगा वसीम रिजवी का स्वागत
वसीम रिजवी-प्रियंका गांधी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को युवक कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर वसीम रिजवी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वसीम रिजवी अयोध्या आए तो कार्यकर्ता उनका जूता चप्पल से स्वागत करेंगे।
ये भी पढ़ें- जितिन प्रसाद का छलका दर्द, कहा- जब से यहां से टिकट कटा है, चैन की नींद नहीं सो पा रहा हूं

सपा जिलाध्यक्ष ने जया प्रदा को लेकर दिया अमर्यादित बयान-
रामपुर से भाजपा की प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आजम खां के खास फिरोज खान को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा है। फिरोज खान ने एक बयान में कहा था कि जया प्रदा रामपुर की शाम रंगीन करने आ गई हैं। यहां के लोग जया प्रदा से मजा लेने के बाद भी आजम खां को वोट देंगे। आपको बता दें कि रामपुर से आजम खां को सपा ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस से संजय कपूर मैदान में हैं।
केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका के लिए कहा ‘पप्पू की पप्पी’-

भारतीय जनता पार्टी भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। गौतमबुद्धनगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। सोमवार को एक जनसभा में उन्होंने प्रियंका को ‘पप्पू की पप्पी’ बोल दिया था। महेश शर्मा ने कहा कि ‘पप्पू (राहुल) का कहना है कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे, इसके लिए पप्पू की पप्पी (प्रियंका) भी अब राजनीति में आ गई हैं।
भाजपा विधायक ने सपना चौधरी की तुलना की सोनिया गांधी से-

इसी कड़ी में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह भी हैं जिन्होंने डांसर सपना चौधरी की तुलना यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उन्हें अपना बना लेने की नसीहत तक दे डाली। उन्होंने कहा कि ‘राहुलजी भी अपनी कुल-परंपरा को आगे बढ़ाएं यह अच्छी बात है। उनकी माताजी भी इटली में इसी पेशे से थीं और आज फिर सपना को भी उन्होंने अपना बना लिया। आपको बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो