scriptस्वामी चिन्मयानंद ही नहीं, ये हैं यूपी के माननीय जिन पर लगा है रेप का आरोप | up politician accused in rape case | Patrika News

स्वामी चिन्मयानंद ही नहीं, ये हैं यूपी के माननीय जिन पर लगा है रेप का आरोप

locationलखनऊPublished: Sep 20, 2019 11:11:34 am

शाहजहांपुर यौन शोषण केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्वामी चिन्मयानंद ही नहीं, ये हैं यूपी के माननीय जिन पर लगा है रेप का आरोप

स्वामी चिन्मयानंद ही नहीं, ये हैं यूपी के माननीय जिन पर लगा है रेप का आरोप

लखनऊ. शाहजहांपुर यौन शोषण केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने चिन्मयानंद को शाहजहांपुर से ही गिरफ्तार किया। अब उनका मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। जिला अस्पताल में भारी फोर्स तैनात है। एसआईटी की टीम भी जिला अस्पताल में मौजूद है। किसी नेता पर रेप या यौन शोषण का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग पार्टियों से ताल्लुक रखने वाले नेताओं पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। आइये ऐसे ही नेताओं पर एक नजर डालते हैं :

कुलदीप सिंह सेंगर

जून 2018 में उस समय प्रकाश में आया जब एक नाबालिग लड़की ने उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

गायत्री प्रजापति

गायत्री प्रजापति पर एक युवती ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन पर एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर ली गई।

अरुण वर्मा (सपा विधायक)

सितंबर 2013 में एक लड़की ने सुल्तानपुर से सपा विधायक अरुण वर्मा और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था लेकिन लेकिन जांच में विधायक के मोबाइल फोन की लोकेशन लखनऊ में पाई गयी थी। जिसके बाद 2014 में विधायक और दो अन्य लोगों का नाम जांच से निकाल दिए गए। इसके बाद साल 2016 में लड़की की अर्जी पर कोर्ट ने एक बार फिर से मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच चल रही थी कि बीती 13 फरवरी को युवती की हत्या हो जाती है और हत्या का आरोप अरुण वर्मा पर लगता है।


दद्दू प्रसाद (बसपा विधायक)

साल 2011 में बीएसपी विधायक और बसपा के बड़े नेता दद्दू प्रसाद पर भी बांदा की एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच हुई तो पहले दद्दू प्रसाद का पार्टी ने टिकट काटा बाद में पार्टी से बाहर कर दिया।

बज्मी सिद्दीकी (बसपा)

यूपी चुनाव 2017 में अयोध्या से बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी और उनके साथियों पर एक मुस्लिम लड़की ने आज ही गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ि‍ता का आरोप है कि गुरुवार रात बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी अपने 7 साथियों के साथ आये और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गायत्री प्रजापति (सपा विधायक)

पिछले दिनों सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर चित्रकूट निवासी एक महिला और उसकी बेटी ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद 18 फरवरी को गायत्री प्रजापति और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज हुई थी। अब पुलिस गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुरुषोत्तम द्विवेदी (बसपा)

साल 2010 में बीएसपी सरकार के दौरान विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी पर नौकरानी ने कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सहित देश की सियासत भी गरमा गयी थी। इस मामले में मायावती ने सीबीआई जांच कराई जिसके बाद पुरुषोत्तम द्विवेदी को सजा हो गयी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो