scriptUP Politics : चुनावी तैयारियों में जुटे सभी दल, जानें- सबकी रणनीति | UP Politics Samajwadi Party BSP BJP and congress preparations | Patrika News

UP Politics : चुनावी तैयारियों में जुटे सभी दल, जानें- सबकी रणनीति

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2021 06:04:01 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Politics- विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में हर छोटी-बड़ी पार्टियां दमखम दिखाने को तैयार हैं

photo_2021-01-21_17-37-31.jpg

UP Politics

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Politics. उत्तर प्रदेश में सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गये हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में हर छोटी-बड़ी पार्टियां दमखम दिखाने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी जहां सीक्रेट कैम्प में जुझारू कार्यकर्ता तैयार कर रही है वहीं, बसपा नेता-कार्यकर्ता चुपचाप वोटरों से संपर्क में जुटे हैं। उधर, कांग्रेसी प्रियंका गांधी के संघर्षों की तस्वीरों वाला कैलेंडर लेकर गांव-गांव व शहर-शहर जाएंगे। प्रदेश में छोटे दल भी एकजुट होकर दम दिखाने की तैयारी में जुटे हैं।
लखनऊ में जेपी नड्डा
गुरुवार को बीजेपी संगठन में जान फूंकने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। यहां वह पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही संगठन और सरकार के पेंच कसेंगे। विधायकों-सांसदों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों के साथ मीटिंग का कार्यक्रम है। नड्डा योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

जेपी नड्डा दो दिवसीय यूपी दौरे पर, संगठन में फूंकेंगे जान

‘सीक्रेट कैंप’ में तैयार हो रहे सपा के सूरमा
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को मात देने के लिए समाजवादी पार्टी सीक्रेट ट्रेनिंग कैम्पों में सूरमा तैयार कर रही है। मंडल स्तर पर ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की गई है जो पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं और सक्रिय हैं। सीक्रेट ट्रेनिंग कैम्प में इन्हें मैनेजमेंट गुरुओं से लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता प्रशिक्षित कर रहे हैं और बीजेपी सहित तमाम विपक्षी पार्टियों से मुकाबले का मंत्र दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें

2022 में विपक्षी दलों से मुकाबले को ‘सीक्रेट कैंप’ में तैयार हो रहे सपा के सूरमा



हर गांव-शहर पहुंचेगा प्रियंका गांधी का कैलेंडर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांव-गांव और शहरों तक कांग्रेसियों को पहुंचाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। प्रियंका गांधी ने यूपी में नव वर्ष के 10 लाख कैलेंडर भेजे हैं, जिन्हें हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।
यह भी पढ़ें

अब यूपी के हर हर गांव और शहर पहुंचेंगे कांग्रेसी, पंचायत चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने बनाया खास प्लान



तैयारियां में बसपा ‘सुस्त’
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के मुकाबले भाजपा, सपा और कांग्रेस जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले बसपा नेता व कार्यकर्ता गांवों की सरकार बनाने को तैयार हैं। बिना किसी प्रचार के बसपाई बूथ स्तर पर सक्रिय हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

चुनावी तैयारियों में चुपचाप जुटे बसपाई



तीसरे मोर्चे को तैयार छोटे दल
इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में छोटे-छोटे दल बड़ा दम दिखाने को तैयार हैं। पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की अगुआई में भागीदारी मोर्चा बड़ा रूप ले रहा है। अब तक इसमें नौ क्षेत्रीय दल शामिल हो चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा के सहयोग से ही सरकार बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो