UP Rain: मानसून की बदली चाल, इन जिलों में 4 दिन भीषण बारिश से बदलेंगे हालात, यहां वज्रपात की संभावना, IMD अलर्ट
लखनऊPublished: Aug 16, 2023 04:26:01 pm
UP Rain: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अगले 4 दिनों में 22 जिले वज्रपात की श्रेणी में रखे गए हैं।


Weather Update in UP
UP Rain: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अगले 4 दिनों में 22 जिले वज्रपात की श्रेणी में रखे गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 17 और 19 अगस्त तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में भीषण बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। आइए जानते हैं अगले 4 दिनों में कहां बारिश और कहां वज्रपात की संभावना है।