लखनऊPublished: Feb 02, 2023 02:44:10 pm
Sanjana Singh
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति पर UP STF पूरी तरह से खरी उतरी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की STF यानि स्पेशल टास्क फोर्स ने बीते 6 साल में 38 अपराधियों को एनकाउंटर में मारा है। टीम ने 438 से ज्यादा क्राइम की घटनाओं को विफल किया है। इस दौरान यूपी STF ने 700 से ज्यादा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यूपी STF ने ये जानकारी दी है। UP STF ने यह काम मार्च 2017 के बाद से करीब 6 सालों में किया है।