scriptरेप और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी दीन मोहम्मद गिरफ्तार, वसीम रिजवी पर लगा दुष्कर्म का आरोप | UP Top Five News Today 23 June 2021 | Patrika News

रेप और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी दीन मोहम्मद गिरफ्तार, वसीम रिजवी पर लगा दुष्कर्म का आरोप

locationलखनऊPublished: Jun 23, 2021 08:15:08 am

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।

रेप और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी दीन मोहम्मद गिरफ्तार, वसीम रिजवी पर लगा दुष्कर्म का आरोप

रेप और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी दीन मोहम्मद गिरफ्तार, वसीम रिजवी पर लगा दुष्कर्म का आरोप

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।
Gonda News: रेप और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी दीन मोहम्मद गिरफ्तार, NSA लगाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जनपद में एक युवती के साथ दुष्कर्म (Rape) और जबरन धर्मांतरण (Conversion) की कोशिश के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और अगवा करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसको प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का प्रयास किया गया था और जबरन घर से उठाने की कोशिश भी की गई थी।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी पर दुष्कर्म का आरोप, लखनऊ में ड्राइवर की पत्नी ने दी तहरीर

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर उनके चालक की पत्नी ने डरा धमका कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला कई अधिवक्ताओं के साथ सआदतगंज कोतवाली पहुंची और वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश यादव ने बताया कि महिला का पति वसीम रिजवी के यहां चालक था। मंगलवार को उसकी पत्नी कई अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंची। महिला के मुताबिक कई साल से उसकी पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चलाते हैं।
नोएडा कमिश्नरेट में बनेंगे 10 नए पुलिस स्टेशन और दो चौकी, कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अपराध और अपराधी पर सख्त रवैया रखने वाली सरकार ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए 10 नए थाने और दो नई पुलिस चौकियां बनाने का फैसला किया है। शासन से इसकी अनुमति मिल गई है और इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और जल्द ही उसका आवंटन कर निर्माण काम शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू, अभिभावकों से लिया जा रहा है सहमति पत्र

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अब बहुत हद तक कंट्रोल हो चुका है। यूपी में कोरोना टीकाकरण का अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस बीच राज्य सरकार स्कूलों को खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्लास 9 से 12 वीं तक के छात्रों की कक्षाएं चलाने के लिए उनके अभिभावकों की राय ली जा रही है।
BJP ने 6 मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्रियों का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारियां संभालने के लिए पार्टी के अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को देने का काम कर रही है। पार्टी द्वारा सभी मोर्चों पर प्रदेश अध्यक्षों का चयन किया जा चुका है। इसके बाद अब बीजेपी ने पार्टी के अलग-अलग मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्षों और महामंत्रियों की भी घोषणा कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो