scriptUP Top News : विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने कोपेन हेगेन में फहराया तिरंगा | UP Top News Assembly Speaker Satish Mahana hoisted tricolor in Copenhagen | Patrika News

UP Top News : विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने कोपेन हेगेन में फहराया तिरंगा

locationलखनऊPublished: Aug 16, 2022 02:58:04 pm

Top News – उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर
 
 
 

UP Top News : विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना  ने कोपेन हेगेन में फहराया तिरंगा

UP Top News : विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना  ने कोपेन हेगेन में फहराया तिरंगा

सूबे के स्कूलों में 50 प्रतिष्ठित हस्तियों की जीवनी पढ़ेंगे छात्र

देश के स्वतंत्रता सेनानियों समेत 50 प्रतिष्ठित हस्तियों के जीवन और योगदान के बारे में उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र को पढ़ाया जाएगा। जिससे वह संस्कारी बन सकें। उनकी शिक्षाओं और जीवन की अच्छी बातों को ग्रहण कर सकें। राज्य के 75 जिलों में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त लगभग 27,735 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर.सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक नामांकित करीब एक करोड़ छात्रों के पाठ्यक्रम में 50 प्रतिष्ठित हस्तियों के जीवन और योगदान के बारे में बताया जाएगा। विधानसभा चुनाव 2022 के अपने लोक कल्याण संकल्पपत्र में भाजपा के किए गए वादे की एक और पूर्ति है। पार्टी ने छात्रों के पाठ्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों समेत महान पुरुषों और महिलाओं के जीवन इतिहास को शामिल करने का वादा किया था। शासन के प्रवक्ता के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में पाठ्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
फतेहपुर में गन प्वाइंट पर 18.81 लाख की लूट

फतेहपुर में बुलेट चौराहे के पास देर रात बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलवरी एजेंसी से गन प्वाइंट पर 18 लाख 81 हजार लूट लिए। फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बुलेट चौराहे के पास फ्लिपकार्ट कंपनी के ऑफिस में वारदात हुई है। कंपनी के लोगों ने बताया कि असलहों की नोक पर डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 18 लाख 81 हजार 79 रुपए कैश लूट कर फरार हो गए। मामले पर मुकदमा लिखा गया है। कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहां के एक कर्मचारी ने बताया कि एजेंसी में रात करीब दस बजे कम्पनी के चार कर्मचारी लिखापढ़ी क्लोज कर रहे थे। डीएम आवास की ओर से बाइक में आए तीन नकाबपोश बदमाश सीधे एजेंसी में धड़धड़ाते हुए घुस गए। एक बदमाश गन लेकर गेट पर खड़ा हो गया। दो बदमाश काम कर रहे कर्मचारियों पर असलहा तान कर धमकी दी। तभी एक ने कैश गिन रहे कैशियर विकास निवासी कोराई के पास कैश से भरा थैला छीन लिया। कैश लेने के बाद बदमाश बेखौफ अंदाज में फरार हो गए।
बहराइच में प्रधान से गाली गलौज करने पर दरोगा निलंबित

बहराइच जिले में नगर कोतवाली की रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को चित्तौरा ब्लॉक के शाहनवाजपुर के ग्राम प्रधान अनिल निषाद को मोबाइल फोन पर रविवार रात गाली गलौज करना महंगा साबित हुआ है। सोमवार दोपहर में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले को लेकर एसएसपी केशव कुमार चौधरी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं जांच भी एएसपी सिटी को सौंप दी गई है। रिसिया थाने के शाहनवाजपुर ग्राम प्रधान अनिल निषाद से रोडवेज चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने देर तक हाट टाक ही नहीं की वरन अशोभनीय गाली गलौज की थी। चौकी प्रभारी ने खुद को दरगाह थाने में तैनात दरोगा चौबे बताकर प्रधान ही नहीं निषाद समाज को भी बुरा भला कह डाला। यह आडियो रविवार रात वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। वहीं अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ में आक्रोश फैल गया था। एसएसपी ने बताया आडियो संज्ञान में आते ही चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच एएसपी सिटी को सौंप दी गई है।
विधानसभा अध्‍यक्ष ने कोपेन हेगेन में फहराया तिरंगा

डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगन में स्‍वतंत्रता दिवस पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तिरंगा फहराया और कहाकि, देश को ऐसे सभी प्रवासी भारतीयों पर गर्व है। जिनके कारण विश्व में भारत का नाम बेहद सम्मान से लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारत कुछ साल बाद दुनिया में विश्व गुरु कहलाएगा। कोपेन हेगेन में भारतीय राजदूत पूजा कपूर की उपस्थिति में प्रवासी भारतीयों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने तिंरगा फहराया। उन्होंने उपस्थिति प्रवासी भारतीयों से अपेक्षा की कि, आप लोग ऐसा काम करें जिससे अपने देश का नाम ऊंचा हो सके और दुनिया में हम सबकी बेहतर छवि बने।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो