5 वर्ष के मासूम की हत्या अमेठी. शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के पूरे शिवरतनसिंह मजरे पेन्डारा में रविवार की रात पांच साल के एक मासूम की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बालक का शव भूसा घर में पड़ा मिला। रात में ही एसपी दिनेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार पांडेय व सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया और हत्यारोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। गांव निवासी अनिल कुमार यादव की पत्नी सुनीता परिवारजन के साथ गेहूं की फसल काटने गई थी। उनका पांच वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार घर पर ही था। वह अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। शाम लगभग छह बजे किशोर पानी पीने की बात कहकर घर के भीतर गया और रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। देर रात उसका शव भूसा घर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो टूटी हुई चूड़ियां और एक साड़ी पिन घटना स्थल पर मिली। जिसे मृतक की चाची ने अपना स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें