1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News: आज दो करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Jan 2022, 8:38 AM IST

UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

- आज दो करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पहले चरण में एक-एक हजार रुपये की धनराशि सीएम योगी आदित्यनाथ श्रमिकों को उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे. सरकार दिसंबर से मार्च यानी चार माह तक पांच पांच सौ रुपये भत्ता करेगी. प्रदेश में कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या पांच करोड़ 90 लाख आठ हजार 745 और असंगठित कामगारों की संख्या 3 करोड़ 81 लाख 60 हजार 725 है.

यह भी पढ़ें: UP Top News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे पीएम किसान की 10वीं किस्त

- आज से 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, यूपी में एक करोड़ 40 लाख बच्चे, राजधानी से 3 लाख से अधिक बच्चों का होगा टीकाकरण. कोविन पोर्टल पर पहली जनवरी से बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू.

- लखीमपुर खीरी तिकुनिया कांड मामले में जांच टीम आज दाखिल कर सकती है चार्जशीट. आज तिकुनिया कांड को पूरे हो रहे तीन महीने. जांच टीम को केस में पहली गिरफ्तारी होने के 90 दिन पूरे होने यानी कि तीन महीने में चार्जशीट दाखिल करनी है.

- 03 जनवरी से इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ और लखनऊ बेंच दोनों की जगहों पर अदालतें वर्चुअली ही मुकदमे की सुनवाई करेंगी. किसी भी कोर्ट में मुकदमों की फिजिकल सुनवाई नहीं होगी. कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी हो रहे प्रसार को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने यह फैसला लिया है. अग्रिम आदेश तक व्यवस्था स्थगित रहेगी.

- आज अमेठी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. सीएम योगी 293 करोड़ रुपये से तैयार होने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे और अमेठी के तिलोई में 86.42 करोड़ से तैयार किए 200 बेड्स वाले जिला रेफरल चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे.