scriptसपा-बसपा को कहना चाहिए वंचित वर्ग की लड़ाई नहीं लड़ सकते- ओम प्रकाश राजभर | UP Top Political News | Patrika News

सपा-बसपा को कहना चाहिए वंचित वर्ग की लड़ाई नहीं लड़ सकते- ओम प्रकाश राजभर

locationलखनऊPublished: Jul 04, 2022 03:23:15 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

पूर्वांचल के राजभर मतदाताओं के बीच प्रभाव रखने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर गरीबों से छल करने का आरोप लगाया है।

OP Rajbhar File Photo on Azamgarh ByElections

OP Rajbhar File Photo on Azamgarh ByElections

सपा-बसपा को कहना चाहिए वंचित वर्ग की लड़ाई नहीं लड़ सकते- ओम प्रकाश राजभर

पूर्वांचल के राजभर मतदाताओं के बीच प्रभाव रखने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर गरीबों से छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है इन दोनों पार्टियों को आगे आकर कहना चाहिए कि वे समाज के वंचित वर्ग की लड़ाई नहीं लड़ सकतीं। राजभर ने कहा, “आखिर सपा और बसपा गरीबों और वंचितों की शुभचिंतक होने की बात कहकर उनके साथ छल क्यों कर रही हैं। मेरा मानना है कि अगर दोनों पार्टियां गरीबों की ही लड़ाई लड़ रही हैं तो फिर वे अलग-अलग चुनाव क्यों लड़ रही हैं? सपा और बसपा की आपसी लड़ाई की वजह से गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। यह मेरी तरफ से उनके लिए एक सलाह है।”
सरकार के दावे झूठे- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर एक बार फिर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सरकार के दावे झूठे हैं, मासूम छात्रों का शोषण हो रहा है। तिर्वा के कंपोजिट विद्यालय में बीते 15 दिन से करीब 344 बच्चे भूखे पेट घर लौट रहे, यह घोर निंदनीय है। उन्होंने योगी सरकार से इस समस्या का संज्ञान लेने की अपील की है और कहा कि समस्या का त्वरित निस्तारण हो। बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकार।
यह भी पढ़ें – PAC जवान की पत्नी ने कहा झूठे मुकदमे में फंसा रही पुलिस, घर के बाहर लगाया पोस्टर ‘…. डर से बिकाऊ है मकान’

पूरे देश में लगना चाहिए पीएफआई पर प्रतिबंध- साक्षी महाराज
लखनऊ में जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिलने पर उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि पत्र में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का भी नाम है। आतंकी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) का अड्डा उन्नाव में भी है। इस संगठन पर पूरे देश में प्रतिबंध लगना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास पर जो अमल किया है, वह कुछ देश विरोधी ताकतों को रास नहीं आ रहा है। सुनियोजित ढंग से पूरे देश में विरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर माहौल बिगाड़ा जा रहा है। सरकार को इस पर कड़े कदम उठाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो