scriptयूपी उपचुनाव: 11 सीटों पर लगभग 110 प्रत्याशी मैदान में, देखें candidates List | UP upchunav 110 candidates on 11 seats | Patrika News

यूपी उपचुनाव: 11 सीटों पर लगभग 110 प्रत्याशी मैदान में, देखें candidates List

locationलखनऊPublished: Oct 20, 2019 04:41:38 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

लखनऊ कैंट समेत उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर सोमवार को उपचुनाव होंगे।

UP by election

UP by election

लखनऊ। लखनऊ कैंट समेत उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर सोमवार को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे कुल 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला सोमवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। सबसे अधिक 13 उम्मीदवार लखनऊ की कैंट सीट पर हैं, इसके बाद घोसी सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं प्रतापगढ़, गंगोह, बलहा सीट पर 11-11 प्रत्याशी हैं। मानिकपुर व गोविंदनगर में 9-9 व इग्लास, रामपुर और जैदपुर की सीटों पर 7-7 उम्मीद्वार चुनाव लड़ेंगे। इन 11 सीटों पर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
ये भी पढ़ें- कमलेश तिवारी की पत्नी ने दी तहरीर, कहा- इन लोगों ने साजिश कर मेरे पति को मरवा दिया, दो साल पहले इतने रुपए….

भारी सुरक्षा के हैं इंतेजाम-
चुनाव से पहले जिला निर्वाचन अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पोलिंग पार्टिंया पोलिंग स्टेशनों में पहुंच गई। मतदाने केंद्रों व आस-पास जगह-जगह बैरीकेडिंग करके आने व जाने वालों से पूछताछ की गई है। अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
लखनऊ कैंट चुनाव की तैयारियां जोरों पर-

कैंट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के चलते रमाबाई अंबेडकर मैदान (रैली स्थल) आशियाना से रविवार को पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान शुरू हो गया। सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों की ईवीएम जमा होगी। एसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होने तक और सोमवार दोपहर चार बजे से ईवीएम जमा होने तक इन रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है।
चुनावों का रिजल्ट 24 अक्टूबर को आना है। देखना दिलचस्प होगा कि किसकी दीवाली मनेगी व किसका दिवाला निकलेगा। जिन 11 सीटों पर मतदान होने हैं उसमें से 9 सीटों पर बीजेपी काबिज थी। इसलिए उस सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ गई है। एक भी सीट कम हुई तो विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का मौका मिल जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद योगी और पार्टी की नई-नई कमान संभालने वाले स्वतंत्र देव के लिए यह चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं होंगे। सीएम योगी ने भी पूरे दमखम के साथ लगभग सभी सीटों पर पार्टी का प्रचार प्रसार किया। हालांकि भाजपा की तुलना में विपक्षी दल सपा, बसपा व कांग्रेस इतनी मुस्तैदी के साथ प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरें, लेकिन सभी जीत का दंभ भर रहे हैं। सपा की रामपुर सीट आजम खां के सांसद के बनने के बाद खाली हुई, लेकिन उन्हीं की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
यूपी में इन सीटों पर है मतदान-

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन 11 सीटों पर मतदान होना है उसमें गंगोह (सहारनपुर), रामपुर, इगलास (अलीगढ़), लखनऊ कैंट, गोविंदनगर (कानपुर), मानिकपुर (चित्रकूट), प्रतापगढ़, जैदपुर (बाराबंकी), जलालपुर (अंबेडकर नगर), बलहा(बहराइच), घोसी (मऊ) विधानसभा सीट शामिल हैं। 2017 के विस चुनाव में इनमें से आठ सीटों पर भाजपा के विधायक जीते थे। निम्न देखें लिस्ट-
विधानसभा सीट भाजपाकांग्रेससपाबसपा
सहारनपुर की गंगोहकिरत सिंहनौमान मसूदचौधरी इंद्रसेन 
बहराइच की बलहासरोज सोनकरमन्नू देवीकिरण भारतीरमेश चंद
अंबेडकर नगर की जलालपुरराजेश सिंहसुनील मिश्रसुभाष रायराकेश पांडेय
प्रतापगढ़ सदर सीटनीरज त्रिपाठीबृजेश वर्मा पटेलरणजीत सिंह पटेल
बाराबंकी की जैदपुरअबरीष रावततनुज पुनियागौरव कुमार रावतअखिलेश अंबेडकर
रामपुर सदर सीटभारत भूषण गुप्ताअरशद अली खानतंजीम फातिमाजुबैद मसूद खान
अलीगढ़ की इगलासराजकुमार सहयोगीउमेश कुमार दिवाकरअभय कुमार
कानपुर की गोविंदनगरसुरेंद्र मैथानीकरिश्मा ठाकुरसम्राट विकासदेवी प्रसाद तिवारी
मऊ की घोसीविजय राजभरराम मंगल यादवसुधाकर सिंहअब्दूल कय्यूम अंसारी
चित्रकूट की मानिकपुरआनंद शुक्लारंजना पांडेयनिर्भय सिंह पटेलराजनारायण
लखनऊसुरेश तिवारीदिलप्रीत सिंहमेजर आशीष चतुर्वेदीअरूण द्विवेदी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो