scriptUP vidhansabha monsoon session CM Yogi saw a wonderful sight of women power in house happy | सीएम योगी ने देखा सदन में नारी शक्ति का अद्भुत नजारा, हुए गदगद | Patrika News

सीएम योगी ने देखा सदन में नारी शक्ति का अद्भुत नजारा, हुए गदगद

locationलखनऊPublished: Sep 22, 2022 02:32:39 pm

UP vidhansabha monsoon session fourth day मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। कहाकि, हमें बेहद प्रसन्नता है कि सदन में आज सभी लोग नारी शक्ति को देख रहे हैं। सभी महिला जन प्रतिनिधियों को मेरी बधाई।

 

up_vidhansabha_monsoon_session.jpg
उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र का चौथा दिन कुछ खास था। गुरुवार का दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में सिर्फ महिलाओं के नाम रहा। गुरुवार के दिन सदन में सिर्फ महिला सदस्यों ने ही सवाल पूछे और सदन की कार्रवाई में खास भूमिका निभाई। सदन में गुरुवार को 53 महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। 22 सितम्बर का दिन महिला सदस्यों को समर्पित किया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में नारी शक्ति का अद्भुत नजारा देख कर गदगद हुए। मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। कहाकि, हमें बेहद प्रसन्नता है कि सदन में आज सभी लोग नारी शक्ति को देख रहे हैं। सभी महिला जन प्रतिनिधियों को मेरी बधाई। सभी सदस्यों को उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक दिन की बधाई। आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज सदन का दिन महिलाओं के नाम है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.