नवीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप गुवाहाटी, असम
उत्तर प्रदेश उपविजेता

लखनऊ , वोवीनाम मार्शल आर्ट की नौवीं राष्ट्रीय वोवीनाम चैम्पियनशिप का आयोजन 01 से 05 मई 2019 तक गोहाटी आसाम के भोगेश्वरी फुकनानी इंडोर स्टेडियम में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए। 10 स्वर्ण, 12 रजत और 21 कांस्य पदक जीतते हुए उप विजेता का खिताब जीतने में सफलता हासिल करी।
9 स्वर्ण, 10 रजत व 17 कांस्य पदक जीते
एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण गर्ग ने आज गोहाटी से लौटने के पश्चात बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न 24 प्रदेशों से लगभग 600 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया और हमेशा की भांति इस बार भी मनीपुर की टीम 49 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ ओवर ऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीत कर अपना वर्चस्व बनाये रखा। जबकि उप विजेता उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर आयोजक आसाम टीम रहीं जिसने कि 9 स्वर्ण, 10 रजत व 17 कांस्य पदक जीते।
खिलाडि़यों को मैडल, ट्राफी और प्रमाण पत्र
चैम्पियनशिप का आयोजन असम वोवीनाम एसोसिएशन द्वारा वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में किया गया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर सभी वर्गों के बालक व बालिकाओं के 52 भार वर्गों व 22 परफॉरमेंस वर्गों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन असम स्पोर्ट डायरेक्टर धर्मकान्त मिली द्वारा किया गया। जबकि समान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 विष्णु सहाय द्वारा खिलाडि़यों को मैडल, ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा
प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया जबकि कम्बोडिया में दिसम्बर माह में होने वाली आठवीं वर्ल्ड वोवीनाम चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के रूप में प्रतिभाग लेंगे जबकि उत्तर प्रदेश टीम कोच, लखनऊ के प्रमोद तिवारी को सर्वश्रेष्ठ रेफरी का अवार्ड प्रदान किया गया और उनको आगामी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा के लिए भेजा जाएगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लखनऊ से स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण- यष्टि वर्मा (परफॉर्मेंस), मानसी जायसवाल, रणवीर सिंह, अखिल और ऋषभ (परफॉर्मेंस) रागिनी गौतम (48 कि0 ग्रा0), सर्मिष्ठा मिश्रा (70 कि0 ग्रा0),सुमित नामदेव (28 कि0 ग्रा0), खुश श्रीवास्तव (24 कि0 ग्रा0), अक्षत बाजपेयी (46 कि0 ग्रा0), यानेश दुबे (70 कि0 ग्रा0), सुशील ( 75 कि0 ग्रा0)
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज